रायपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए जगदलपुर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर के नगर वासियों को दलपत सागर आईलैंड के उत्तरी छोड़ में 1 करोड़ 92 लाख रूपए की लागत से बनाए गए पाथवे, पेंटिंग एवं विद्युतीकरण कार्य तथा 76 लाख रूपए की लागत से किये गए सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। वहीं दलपत सागर आईलैंड में ही 13 लाख 60 हजार रुपये की लागत से दलपत सागर के उत्तरी छोर में दुकान निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने…
श्रेणी: प्रमुख समाचार
टॉप न्यूज़
बस्तर की जनजातीय संस्कृति को सहेजने और संवारने में ‘बादल एकेडमी’ की होगी महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर के समीप आसना ग्राम में बस्तर एकेडमी ऑफ डांस, आर्ट एंड लेंग्वेज (बादल) के नवनिर्मित परिसर का लोकार्पण किया।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि जनजातीय संस्कृति के केन्द्र के रुप में प्रसिद्ध बस्तर के लोक नृत्य, स्थानीय बोलियां, साहित्य एवं शिल्पकला के संरक्षण और संवर्द्धन में आज शुरू हुई बस्तर एकेडमी ऑफ डांस, आर्ट एंड लैंग्वेज (बादल) की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इस केन्द्र की स्थापना 5 करोड़ 71 लाख रुपए की लागत से की गई है।…
बस्तर के विकास की चर्चा का सार्थक स्थल है मुरिया दरबार : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुरिया दरबार को विश्वसनीय दरबार बताते हुए कहा कि इस दरबार में की गई मांगे पूरी होती हैं। विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा के तहत सिरहासार में आज आयोजित मुरिया दरबार में मुख्यमंत्री ने यह बातें कहीं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा की गई मांग को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री ने टेम्पल कमेटी के लिए एक लिपिक और एक भृत्य की भर्ती की घोषणा करने के साथ ही यहां स्थित शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय का नामकरण वीर झाड़ा सिरहा के नाम पर करने की घोषणा की।…
बस्तर एकेडमी ऑफ डांस, आर्ट एंड लेंग्वेज (बादल) के सुचारू संचालन के लिए नियमित बजट में किया जाएगा प्रावधान : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बस्तर की जनजाति संस्कृति को सहेजने और संवारने के लिए आज जिस बस्तर एकेडमी ऑफ डांस, आर्ट एंड लेंग्वेज (बादल) का लोकार्पण किया गया है उसके सुचारू संचालन के लिए इस अकादमी के वित्त पोषण के लिए नियमित बजट में प्रावधान किया जाएगा बस्तर की यह अकादमी राजनांदगांव के नाचा केंद्र और रायगढ़ के चक्रधर कलाकेंद्र के बाद ऐसी तीसरी संस्था होगी, जिसे संस्कृति विभाग के माध्यम से वित्त पोषण प्राप्त होगा मुख्यमंत्री ने आज देवी मड़ई में आयोजित समारोह को संबोधित…
मुख्यमंत्री ने मांझी, चालकी, पुजारी और जनजातीय समाज प्रमुखों के साथ किया भोजन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बादल एकेडमी के लोकार्पण के बाद परिसर में मांझी, चालकी, पुजारी और जनजातीय समाज प्रमुखों के साथ पंगत में बैठकर दोपहर का भोजन ग्रहण किया। इस अवसर उद्योग मंत्री एवं बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, बस्तर सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, विधायक कोंडागाँव मोहन मरकाम, विधायक राजमन बेंजाम, विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चन्दन कश्यप, क्रेडा के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार भी उपस्थित थे। बादल एकेडमी के लोकार्पण के बाद परिसर में मांझी, चालकी, पुजारी…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किया मां दन्तेश्वरी एयरपोर्ट में लगेज कन्वेयर बेल्ट का शुभारंभ
रायपुर। बस्तर दशहरा पर्व में शामिल होने जगदलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहर के मां दन्तेश्वरी एयरपोर्ट में यात्री सुविधाओं के विस्तार के तहत लगेज कन्वेयर बेल्ट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किया मां दन्तेश्वरी एयरपोर्ट में लगेज कन्वेयर बेल्ट का शुभारंभ मुख्यमंत्री का किया गया आत्मीय स्वागत मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की pic.twitter.com/o6xe5nNob3 — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) October 17, 2021 इस अवसर पर बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल,…
बस्तर की जनजातीय संस्कृति के रंग में रंगे दिखाई दिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। बस्तर अकादमी ऑफ डांस, आर्ट एंड लिटरेचर (बादल एकेडमी) के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूरी तरह से बस्तर की जनजातीय संस्कृति में रंगे दिखाई दिए। उन्होंने इस दौरान तीर-धनुष पर अपने हाथ आजमाए, वही तुरही बजाकर और लोक नर्तकों के साथ मांदर की थाप पर नृत्य कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। आज बस्तर में अपनों के बीच। pic.twitter.com/T4coiNBEmy — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 17, 2021 मुख्यमंत्री ने लोकार्पण समारोह में बस्तर अंचल की नवोदित प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बादल अकादमी के जरिए उन्हें अपनी…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर में मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल बस्तर दशहरा में शामिल होने दो दिवसीय प्रवास पर जगदलपुर पहुंचे हुए हैं। जय मां दंतेश्वरी! आज जगदलपुर में मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। pic.twitter.com/xr74cDhdXF — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 17, 2021 उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, उपाध्यक्ष विक्रम मण्डावी, संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के…
भगवान श्रीराम का छत्तीसगढ़ से गहरा नाता – श्री बघेल : डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी के विजयादशमी उत्सव में मुख्यमंत्री शामिल हुए
रायपुर। विजयादशमी के अवसर पर रायपुर के डब्ल्यू.आर.एस. कालोनी में आयोजित दशहरा उत्सव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रावण के पुतले का दहन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दी और सभी के जीवन में सुख, शांति एवं प्रेम के संचार की कामना की। उन्होंने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई का, असत्य पर सत्य का, अनीति पर नीति के विजय का पर्व है। उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व के माध्यम से रावण का पुतला इस बात का द्योतक है कि बुराई और अहंकार चाहे कितनी भी…
मुख्यमंत्री श्री बघेल कुम्हारी के दशहरा उत्सव में हुए शामिल, भव्य आतिशबाजी के साथ मना दशहरा उत्सव
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के कुम्हारी स्थित महामाया मंदिर प्रांगण के दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भगवान राम-लक्ष्मण की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी और सभी के जीवन में सुख-शांति की कामना की। उन्होंने भगवान राम के जयकारे के साथ कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई का, असत्य पर सत्य का विजय पर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम का छत्तीसगढ़ से बहुत गहरा नाता है। छत्तीसगढ़ में भगवान राम…
