वर्मी कम्पोस्ट डीएपी खाद का बेहतर विकल्प : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़े महिला समूहों और गौठान समितियों को 2 करोड़ 92 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी की। इस राशि में 15 नवम्बर से 30 नवम्बर तक राज्य के गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से गोधन न्याय योजना के तहत क्रय किए गए गोबर के एवज में 2 करोड़ 44 लाख रूपए भुगतान तथा गौठान समितियों और महिला समूहों को 48 लाख रूपए की लाभांश राशि शामिल…

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। श्री बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि विनोद दुआ भारतीय टी.वी. पत्रकारिता के पुरोधा थे। वे सिर्फ एक पत्रकार नहीं, बल्कि अपने आप में पत्रकारिता का एक संस्थान थे। विनोद दुआ भारतीय टीवी पत्रकारिता के पुरोधा थे. वे सिर्फ़ एक पत्रकार नहीं बल्कि अपने आपमें पत्रकारिता का एक संस्थान थे. पत्रकारिता के असंख्य छात्रों ने उनसे प्रेरणा ली, उनकी शैली को अपनाया और सफल हुए. उनके निधन पर मेरी विनम्र…

पुलिस जवानों को आवास आवंटन का काम पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ करें : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस जवानों को शासकीय आवास आवंटन का काम पूरी पारदर्शिता पर गंभीरता के साथ करने के निर्देश पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जवानों को आवास आवंटन का काम उपलब्धता के आधार पर प्राथमिकता के साथ किया जाए और काम में पूरी पारदर्शिता रखी जाए। उन्होंने डीजीपी सहित पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षकों को इस कार्य को पूरी गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पुलिस के जवान 24 घण्टे जनता की सेवा में लगे रहते…

मुख्यमंत्री ने भारतीय नौसेना दिवस पर दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय नौसेना दिवस पर जल सीमाओं के प्रहरी, साहस, शौर्य और निष्ठा के प्रतीक भारतीय नौसैनिकों और उनके परिवारों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने कहा है कि भारतीय नौसैनिकों के अदम्य साहस और पराक्रम ने हमेशा हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। भारतीय नौसेना दिवस पर सभी नौसैनिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके अदम्य साहस और पराक्रम ने हमेशा हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। आज पूरा राष्ट्र आपसे कह रहा है- आप हैं, तो हम हैं। #IndianNavyDay 🇮🇳 — Bhupesh…

मुख्यमंत्री ने अविभाजित आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रोसैया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा तमिलनाडु के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ नेता कोनिजेति रोसैया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने श्री रोसैया के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने मेजर ध्यानचंद की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मेजर ध्यानचंद की उपलब्धियों और देश के लिए उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए श्री बघेल ने कहा है कि मेजर ध्यानचंद का खेल के प्रति समर्पण और देश प्रेम की भावना हम सबके लिए प्रेरणास्पद है। मेजर ध्यानचंद के जादुई खेल से भारत को ओलंपिक खेलों में तीन स्वर्ण पदक हासिल हुए हैं। उन्हें भारत सरकार द्वारा देश के तीसरे सबसे बड़े सिविलियन अवार्ड पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।…

राष्ट्रीय स्तर पर फिर सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़ : दिव्यांगजनों के कल्याण के उत्कृष्ट कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ को मिले तीन राष्ट्रीय पुरस्कार, मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दी बधाई

रायपुर। दिव्यांगजनों के कल्याण के उत्कृष्ट कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ को तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाज़ा गया है। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को यह अवार्ड प्रदान किए। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया ने राष्ट्रपति के हाथों ये पुरस्कार ग्रहण किए। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले, संचालक पी. दयानन्द, उप सचिव राजेश तिवारी, संयुक्त संचालक पंकज वर्मा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री…

मुख्यमंत्री ने भारतरत्न डॉ.राजेन्द्र प्रसाद को उनकी जयंती पर किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारतरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को उनकी जयंती 3 दिसम्बर पर नमन किया है। श्री बघेल ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के योगदान को याद करते हुए कहा है कि उन्होंने संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में देश को एक मजबूत संविधान दिया। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद ने राष्ट्रपति रहते हुए स्वतंत्र तथा निष्पक्ष कार्य की मिसाल प्रस्तुत की। भारतीय स्वाधीनता संग्राम को मजबूत बनाने में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके द्वारा छोड़ी गई विचार-मूल्यों की विरासत हमें…

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस : मुख्यमंत्री ने दिव्यांग भाई-बहनों को आगे बढ़ाने सकारात्मक वातावरण बनाने की अपील की

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों को सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए सभी लोगों से दिव्यांग भाई-बहनों को आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक वातावरण बनाने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि दिव्यांग दिवस का उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों के लिए समाज में समानता का वातावरण निर्मित करने के साथ ही उनके लिए तरक्की और विकास के रास्ते सुनिश्चित करना है। शारीरिक अक्षमता के कारण कई बार दिव्यांगों को भेदभाव और उपेक्षा का शिकार होना पड़ता है। इसे दूर करने के…

किसानों को बारदाने के लिए मिलेंगे अब 25 रुपये, मुख्यमंत्री के निर्देश पर खाद्य विभाग ने बारदाने की दर को 18 रुपए से बढ़ाकर किये 25 रूपए

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर किसानों को अब पुराने बारदाने के एवज में 25 रुपए का भुगतान किया जाएगा। इस संबंध में खाद्य विभाग द्वारा आज आदेश जारी कर दिया गया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किसानों को अपने बारदाने में धान लाने की छूट राज्य शासन द्वारा दी गई है। किसानों द्वारा स्वयं के बारदाने में लाए गए धान की खरीदी के साथ उन्हें पुराने बारदाने की एवज में पूर्व में 18 रुपये का भुगतान किया जाना था। मुख्यमंत्री…