रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। अच्छी खेल सुविधाएं, कोच और प्रशिक्षण की सुविधा मिलने से छत्तीसगढ़ में भी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने अनेक अवसरों पर राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की खेल स्पर्धाओं में अपने खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश-प्रदेश का नाम रौशन किया है। श्री बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में नवा रायपुर में आईटीएम यूनिवर्सिटी परिसर में टाटा ट्रस्ट के सहयोग से स्थापित…
श्रेणी: प्रमुख समाचार
टॉप न्यूज़
मुख्यमंत्री ने उतई क्षेत्र को दीं कई सौगातें, 4 करोड़ की लागत से मोरिद टैंक का होगा जीर्णाेद्धार
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के उतई में समाज रत्न दाऊ उत्तम साव पुण्य स्मरण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं, इनमें मोरिद टैंक के जीर्णाेद्धार की घोषणा भी शामिल है। 4 करोड़ रुपए की लागत से मोरिद टैंक के जीर्णाेद्धार से 240 हेक्टेयर रकबे में सिंचाई के लिए जलापूर्ति के साथ ही टैंक की पेयजल आपूर्ति की क्षमता भी बढ़ जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर उतई के अस्पताल में क्षमता विस्तार, उतई नगर में 2 करोड़ रुपए की लागत…
आदिवासियों के हितों के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य के आदिवासी समुदाय के हितों का संरक्षण और उन्हें उनका हक दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। सरकार के प्रयासों से बीते ढाई सालों में आदिवासियों के जीवन स्तर में बदलाव आया है। स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सुलभ हुए हैं। आदिवासी समाज की आर्थिक स्थिति और क्रय शक्ति बढ़ी है। मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा जिले का उदाहरण देते हुए कहा कि वर्ष 2018 में दंतेवाड़ा जिले में ट्रेक्टर की बिक्री नहीं के बराबर थी।…
मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल : दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति के संबंध में अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति गठित
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के पालन पर राज्य सरकार द्वारा दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति के लिए पात्रता का परीक्षण कर सुझाव और सेवा शर्तें निर्धारित करने के लिए अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन कर दिया गया है। समिति में स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह एवं आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास एवं सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डी.डी. सिंह को सदस्य बनाया गया है। गठित समिति सभी मामलों पर विचार कर रिपोर्ट और सुझाव एक माह…
राजधानी रायपुर में शुरू होगी बैडमिंटन अकादमी : मुख्यमंत्री ने की घोषणा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधियों और खिलाड़ियों के साथ प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने, खेल सुविधाओं के विकास और खेल प्रतिभाओं को निखारने से सम्बंधित विषयों पर विस्तार के साथ विचार-विमर्श किया। श्री बघेल ने इस मौके पर राज्य की राजधानी रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करने की घोषणा की। बैठक में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल भी वर्चुअल रूप से जुड़े। बैठक में खिलाड़ियों और खेल संघों के अधिकारियों ने अनेक उपयोगी…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने हिंदी दिवस पर दी शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि राजभाषा हिन्दी अत्यंत समृद्ध एवं जीवंत भाषा है, इसका स्वरूप समावेशी हैै और उसकी लिपि देवनागरी विश्व की सबसे पुरानी एवं वैज्ञानिक लिपियों में से है। यह निरंतर प्रवाहमान भाषा है। हिन्दी का शब्द भंडार एक तरफ संस्कृत से तो दूसरी तरफ अनेक देशी-विदेशी भाषाओं के शब्दों से समृद्ध हुआ है। श्री बघेल ने कहा है कि हिन्दी के सहज ग्रहणीय भाषा होने के कारण इसने देश…
छत्तीसगढ़ के विकास में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए गढ़ा जा रहा नवा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आकाशवाणी से हर माह प्रसारित होने वाली ‘लोकवाणी’ की 21वीं कड़ी (आपकी बात-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ) में बात-चीत की शुरूआत जय जोहार के अभिवादन के साथ की। उन्होंने कहा कि आज का विषय ‘जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह’ है। इसमें स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए समस्याओं को चिन्हित करना, उनके समाधान की तलाश करना, उन्हें लागू करना और जनता को राहत दिलाना है। इस कड़ी में सभी जिलों के समन्वित विकास के लिए स्थानीय जनता की सोच,…
नगरी के कोटेश्वर धाम में औषधीय प्रसंस्करण और प्रशिक्षण केंद्र खुलेगा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज धमतरी जिले के नगरी के डोंगरडूला स्थित कोटेश्वर धाम में ऋषि पंचमी के मौके पर आयोजित पारंपरिक वैद्यराज के सम्मेलन में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैद्यों के पारंपरिक ज्ञान को लिपिबद्ध करके सहेजने का काम राज्य सरकार ने शुरु कर दिया है, इसे और आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने वैद्यराज को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जिस तरह घर की बाड़ियों में सब्जी भाजी उगाई जाती है, उसी तरह वैद्यराज भी बाड़ी में औषधीय पौधे लगाएं। वैद्य बाड़ी के लिए शासन द्वारा अनुदान…
मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ फिल्म प्रोड्यूसर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ फिल्म प्रोड्यूसर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुलाकात की। प्रोड्यूसर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 8 सितम्बर को आयोजित केबिनेट की बैठक में छत्तीसगढ़ फिल्म नीति-2021 के निर्माण की अनुमति प्रदान करने के लिए उनका आभार जताया। छत्तीसगढ़ फिल्म प्रोड्यूसर एसोसिएशन ने कहा कि इससे छत्तीसगढ़ राज्य फिल्म निर्माण हब बनकर उभरेगा। फिल्म प्रोड्यूसर एसोसिएशन ने छत्तीसगढ़ में निर्मित राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त फिल्म को प्रोत्साहन अनुदान दिए जाने के प्रावधान तथा राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्म ‘‘भूलन द मेज‘‘…
अमेरिका में भी तिजहारिनों ने खाया करु-भात, मुख्यमंत्री ने कहा- छत्तीसगढ़ की संस्कृति का गौरव सुदूर अमेरिका में भी दमक रहा है
रायपुर। संयुक्त राज्य अमेरिका में बसे एवं प्रवास कर रहे छत्तीसगढ़ के लोगों ने लोकपर्व तीजा का धूमधाम से आयोजन किया। उन्होंने इस आयोजन की जानकारी और तस्वीरें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास कार्यालय को भी भेजी हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अमेरिका में निवास कर रहे सभी छत्तीसगढ़ियों को पर्व की बधाई दी है। श्री बघेल ने कहा है कि मुझे यह जानकर खुशी हुई कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति का गौरव सुदूर अमेरिका में भी दमक रहा है। छत्तीसगढ़िया लोगों ने वहां भी अपनी मिट्टी की खुशबू…
