मुख्यमंत्री ने रायपुर के भाठागांव में अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल परिसर का किया लोकार्पण

रायपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर के भाठागांव में करीब 49 करोड़ रूपये की लागत से नवनिर्मित श्री बालाजी स्वामी ट्रस्ट श्री दूधाधारी मठ अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल परिसर का लोकार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर रायपुर की जीवनदायनी खारून नदी के जल को प्रदूषण से बचाने के लिए 6 एम.एल.डी. सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने श्री बालाजी स्वामी ट्रस्ट श्री दूधाधारी मठ को भाठागांव…

मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित यात्री शेड का किया लोकार्पण, शेड से यात्रियों को बरसात व धूप से मिलेगी निजात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर केनाल रोड एवं जल विहार कॉलोनी जी.ई. रोड चौक पर नवनिर्मित यात्री शेड निर्माण का लोकार्पण किया। इस शेड के लोकार्पण से यात्रियों सहित विशेषकर पैदल यात्रा करने वाले और दोपहिया वाहनों के यात्रियों को बरसात और धूप से निजात मिलेगी। इस शेड निर्माण में ओव्हरहेड साईनबोर्ड के साथ 16 नग एलईडी लाईट एवं इंडस्ट्रीयल फैन लगाया गया है। इस शेड को 18 लाख 26 हजार रूपए की लागत से बनाया गया है। लोकार्पण अवसर पर कृषि मंत्री एवं रायपुर जिले के…

मुख्यमंत्री ने राजधानी के हृदय स्थल में बने मल्टी लेवल पार्किंग का किया लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर कलेक्टोरेट परिसर के समीप मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण कर आज राजधानी वासियों को एक नई सौगात दी है। रायपुर शहर में यातायात को सु-व्यवस्थित करने, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने शहर का दूसरा मल्टीलेवल पार्किंग तैयार किया है, जिसमें 450 चार पहिया और 200 दोपहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था है। आधुनिक नगर योजना का उदाहरण बनेगा मल्टीलेवल पार्किंग यह मल्टी लेवल पार्किंग 28 करोड़ रूपये की लागत से 17792 वर्ग मीटर क्षेत्र में स्प्रिंगनुमा आकार में…

राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों के जीवन में आया नया सबेरा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती ’सद्भावना दिवस’ के मौके पर आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार की राजीव गांधी किसान न्याय योजना किसानों के जीवन में नया सबेरा लेकर आई है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी का नाम छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए नई आशा का भी पर्याय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना इस वित्तीय वर्ष के अंत तक अमल में आ जाएगी। वर्ष…

राजीव गांधी जी ने 21वीं सदी के भारत की रखी नींव : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न और 21वीं सदी के आधुनिक भारत के स्वप्न दृृष्टा स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनायी गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में सद्भावना दिवस की शपथ ली। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राष्ट्र के नवनिर्माण में राजीव गांधी जी…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूर्व मंत्री सुरेंद्र बहादुर सिंह ने की सौजन्य मुलाक़ात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में पूर्व मंत्री सुरेंद्र बहादुर सिंह ने सौजन्य मुलाक़ात की। राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह ने सक्ती को जिला बनाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री को शॉल पहना कर उनका सक्ती क्षेत्र की जनता की ओर से अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि आपने सक्ती को जिला बनाकर क्षेत्र की जनता को अविस्मरणीय सौगात दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने स्वागत एवं अभिनंदन के लिए पूर्व मंत्री सुरेंद्र बहादुर सिंह और सक्ती के लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि राज्य के…

मुख्यमंत्री ने गोताखोर मछुआरों के साहस को सराहा, स्वेच्छानुदान मद से पांच मछुआरों को एक-एक लाख रूपए की दी राशि

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर स्थित खारून नदी में सोमवार को पांच डूबते लोगों की जान बचाने वाले नाविक एवं गोताखोर मछुआरा संघ समिति महादेवघाट के अध्यक्ष लोकनाथ धीवर और उनके चार साथी गोताखोरों के साहस की सराहना की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नदी में डूबते पांच लोगों के जीवन रक्षा के लिए अदम्य साहस और बहादुरी दिखाने वाले गोताखोर सर्वश्री लोकनाथ धीवर, माखन धीवर, डायमंड धीवर, शेषनारायण धीवर एवं देवकुमार धीवर को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए अपने स्वेच्छानुदान मद से एक-एक लाख रूपए की राशि प्रदान…

मल्टीलेवल पार्किंग और बस टर्मिनल की मिलेगी सौगात, राजधानी वासियों को कई समस्या से भी मिलेगी निजात : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल करेंगे लोकार्पण

रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जंयती 20 अगस्त का दिन राजधानीवासियों के लिए ऐतिहासिक होने के साथ सौगातों से भरा होगा। राजधानी में अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल, मल्टीलेवल पार्किंग, शहीद स्मारक शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल सहित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किया जाएगा। खास बात यह है कि राजधानी में सार्वजनिक बस परिवहन को सु-व्यवस्थित एवं आधुनिक आवश्यकताओं को ध्यान रखकर यात्रियों के लिए बनाए गए सुविधायुक्त अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल से यातायात की नई दिशा तैयार होने के साथ पण्डरी मुख्यमार्ग में आने जाने वालों…

नए जिले जल्द अस्तित्व में आएंगे : मुख्यमंत्री श्री बघेल, नवगठित सक्ती जिले के लोगों ने मुख्यमंत्री का गजमाला पहनाकर किया अभिनंदन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि नवगठित जिले जल्द अस्तित्व में आएंगे। उन्होंने कहा कि नए जिलों के गठन के लिए अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। अधिसूचना निकाली जाएगी, दावा आपत्ति लेने का काम होगा। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक इकाईयां छोटी की जा रही हैं ताकि प्रशासन आम जनता तक पहुंचे। जनता और प्रशासन के बीच की दूरी कम हो, काम-काज में कसावट आए और आम जनता को योजनाओं का लाभ तेजी से मिल सके। उन्होंने कहा कि गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले सहित चार नए जिलों के गठन के साथ अब…

मुख्यमंत्री से सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार श्री कृष्णा अभिषेक ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक सौन्दर्य, रमणीक पर्यटन स्थल और ऐतिहासिक और पुरातात्विक धरोहर अब बॉलीवुड को भी आकर्षित करने लगी है। सुप्रसिद्ध हास्य अभिनेता कृष्णा अभिषेक छत्तीसगढ़ में इस महीने की 25 तारीख से आगामी 10 दिनों तक रायपुर में अपनी आगामी फिल्म ‘ऐश्वर्या राय‘ की शूटिंग करने जा रहे है। उनकी ओएमजी इंडिया कार्यक्रम के कुछ एपिसोड की शूटिंग छत्तीसगढ़ में करने की योजना है। इस सिलसिले में उन्होंने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके रायपुर निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाक़ात की और उन्हें अपनी इस योजना…