छ.ग. विधानसभा में 2485.59 करोड़ रूपए का अनुपूरक बजट पारित, मुख्यमंत्री ने राज्य में ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना‘ लागू करने की घोषणा की

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य के ग्रामीण अंचल के भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत प्रतिवर्ष 6000 रूपए की आर्थिक मदद दिए जाने की घोषणा की। यह योजना वित्तीय वर्ष 2021-22 से लागू होगी। अनुपूरक बजट में इसके लिए 200 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। विधानसभा में 2485.59 करोड़ रूपए का प्रथम अनुपूरक बजट ध्वनिमत से पारित हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अनुपूरक बजट चर्चा के दौरान कहा…

छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक सौंदर्य, पर्यटन, ऐतिहासिक एवं पौराणिक धरोहरों को विश्व मानचित्र पर लाने की जरूरत : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ जंगल, पहाड़, नदियों से आच्छादित प्रदेश है। यहां 44 प्रतिशत जंगल, बारहमासी नदियां, बांध, सुंदर झरने, ऐतिहासिक एवं पौराणिक धरोहरें विद्यमान है। इसको सहेजने और विश्व मानचित्र पर लाने की आवश्यकता है। भगवान श्री राम ने अपने वनवास काल का सर्वाधिक समय छत्तीसगढ़ में व्यतीत किया है। चंदखुरी स्थित माता कौशल्या का मंदिर, तालाब और पूरे परिसर का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। शिवरीनारायण को पर्यटन के दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि…

छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ के नव नियुक्त अध्यक्ष विपिन साहू ने पदभार ग्रहण किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ के अध्यक्ष विपिन साहू द्वारा पदभार ग्रहण करने पर उन्हें बधाई एवं शुभकमानाएं दी। गौरतलब है कि राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री साहू ने आज पदभार ग्रहण किया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि श्री साहू के मार्गदर्शन में दुग्ध महासंघ छत्तीसगढ़ राज्य में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही इसकी बेहतर विपणन व्यवस्था के लिए हरसंभव पहल करेगा। दुग्ध महासंघ के पदभार ग्रहण समारोह में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व विधायक गुरूमुख…

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अध्यक्ष तथा सदस्यों के कार्यभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अध्यक्ष तथा सदस्यों के कार्यभार ग्रहण समारोह में राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय से वर्चुअल रूप से शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर आयोग के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल और सदस्यों सर्वश्री श्याम जायसवाल, अनिल सिंह, मंजू सिंह, बलराम मौर्य तथा दुर्गेश जायसवाल को उनके नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति का उत्थान हमारी सरकार का मुख्य…

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष तथा सदस्यों के कार्यभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष तथा सदस्यों के कार्यभार ग्रहण समारोह में राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय से वर्चुअल रूप से शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा और सदस्यों सर्वश्री रवि बक्श, रविन्द्र सिंह, गणेश योगी तथा राजेश नारा को उनके नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज तथा बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी एवं विधायक देवती कर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम…

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को श्रावण मास की दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भगवान शिव की आराधना के प्रतीक पवित्र श्रावण मास के 25 जुलाई से शुभारंभ पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर श्री बघेल ने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। श्री बघेल ने कहा कि सावन मास के प्रारंभ के साथ ही शिव जी की विशेष आराधना शुरू हो जाती है। विशेष रूप से श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव से सावन सोमवार को शिवजी का व्रत रखते हैं। मुख्यमंत्री ने आम जनता से अपील की है कि कोरोना का खतरा…

ग्रामीण अर्थव्यवस्था के स्वावलंबन के लिए सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने की जरूरत : मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि सहकारी बैंक से किसानों की बड़ी उम्मीद हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को स्वावलंबी बनाने के लिए सहकारिता आंदोलन के विस्तार और इसे और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता है। किसानों के साथ-साथ मजदूरों, गौपालकों, वनांचल के आदिवासी भाई-बहनों को भी सहकारी बैंकों से जोड़ा जाना चाहिए, जिससे उन्हें भी बैंक की सुविधाओं का लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव के नवनियुक्त अध्यक्ष नवाज खान के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को…

मुख्यमंत्री ने ओलंपिक में भारत की भारोत्तोलक मीराबाई चानू को रजत पदक जीतने पर दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टोक्यो ओलंपिक में भारत की भारोत्तोलक मीराबाई चानू द्वारा रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मीराबाई चानू ने भारत देश को विश्व पटल पर गौरवान्वित किया है। टोक्यो ओलंपिक में भारत की भारोत्तोलक मीराबाई चानू द्वारा रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं। 🇮🇳 भारत देश आज विश्व पटल पर गौरवान्वित हुआ है। इस समय हर भारतवासी स्वयं को विजेता महसूस कर रहा है। जय हिंद! #MirabaiChanu @mirabai_chanu pic.twitter.com/TMY7VtUoU4 — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 24,…

सहकारिता आंदोलन से किसानों के साथ ज्यादा से ज्यादा नागरिक जुड़े – भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश में किसानों के हित में अनेक सहकारी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। राज्य सरकार का यह प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग सहकारिता के माध्यम से लाभान्वित हों। सहकारिता आंदोलन से किसानों के साथ ज्यादा से ज्यादा नागरिक जुड़े यह प्रयास होना चाहिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय से बिलासपुर में आयोजित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सम्बोधित कर रहे थे। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक…

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को गुरू पूर्णिमा पर दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरू पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने गुरू पूर्णिमा पर जारी अपने संदेश में कहा है कि महाभारत और वेदों के रचयिता महर्षि वेद व्यास के अवतरण दिवस आषाढ़ पूर्णिमा के दिन भारत में गुरू पूर्णिमा मनाने की परम्परा रही है है। यह विशेष दिन अपने आराध्य गुरू के मार्गदर्शन और अमूल्य ज्ञान के प्रति आस्था, सम्मान और आभार प्रगट करने का महापर्व है। श्री बघेल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरू को सर्वोच्च स्थान दिया गया…