रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के किसानों से अपील की है कि वे छत्तीसगढ़ की परंपरा के अनुरूप एक जुलाई से अपने-अपने गांवों में रोका-छेका अभियान शुरू करें। साथ ही उन्होंने कहा कि पशुपालक अपने पशुओं को खुले में चराई के लिए छोड़ने के बजाय उन्हें गोठानों में भेजें, जहां चारे-पानी का प्रबंध किया गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किसानों तथा पशुपालकों के नाम अपने संदेश में कहा है कि बरसात के दिनों में पशुओं में गलघोटू और एकटंगिया की बीमारी होती है। इससे बचाव के लिए अपने…
श्रेणी: प्रमुख समाचार
टॉप न्यूज़
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किसानों को खाद की सतत आपूर्ति सुनिश्चित करने विभागीय मंत्री, मुख्य सचिव दिए निर्देश
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के किसानों को खाद -बीज की आपूर्ति सतत रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, मुख्य सचिव अमिताभ जैन और कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. एम. गीता द्वारा इसके लिए सतत् प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य को आवंटित मात्रा के अनुरूप रासायनिक उर्वरक विशेषकर यूरिया और डीएपी की आपूर्ति के लिए प्रदायक कंपनियों के प्रतिनिधियों से सतत समन्वय किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने राज्य में खाद की जमाखोरी की रोकथाम के लिए भी आवश्यक…
मुख्यमंत्री श्री बघेल को वन मंत्री मोहम्मद अकबर और छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री सिंह ने निगम लाभांश की राशि चेक सौंपा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज यहां उनके निवास कार्यालय में वन मंत्री मोहम्मद अकबर और छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष देवेंद्र बहादुर सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के वर्ष 2019-20 के लाभांश की राशि 2.92 करोड़ रुपए का चेक सौंपा। छत्तीसगढ़ राज्य वन औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक, संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव वन मनोज कुमार पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी, राज्य वन विकास निगम के प्रबंध संचालक पीसी पांडे भी इस अवसर पर…
अधिक से अधिक संख्या में स्थापित की जाएं लघु वनोपजों के प्रसंस्करण की इकाईयां : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लघु वनोपजों का काम कर रही स्व-सहायता समूहों की आय में वृद्धि के लिए लघु वनोपजों पर आधारित प्रसंस्करण इकाईयों की अधिक से अधिक संख्या में स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। श्री बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रचुर मात्रा में बहुमूल्य लघु वनोपजों के साथ प्रसंस्करण इकाईयों की स्थापना के लिए मानव संसाधन, भूमि भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में कई जिलों में अच्छा काम हुआ है। दंतेवाड़ा में सफेद अमचूर…
किसान करा सकेंगे 15 जुलाई तक खरीफ फसलों का बीमा
रायपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2021 में फसल बीमा की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2021 निर्धारित की गई है। राज्य में फसल धान सिंचित, धान असिंचित, मक्का, सोयाबीन, मूंगफली, मूंग, उड़द एवं तुअर (अरहर) को फसल बीमा के लिये बीमा ईकाई ग्राम स्तर पर अधिसूचित किया गया है। ऋणी एवं अऋणी कृषक जो भू-धारक व बटाईदार हो योजना में सम्मिलित हो सकते है। जोखिम यथा ‘फसल पैदावार के आधार पर व्यापक क्षति, बाधित रोपाई, रोपण जोखिम, स्थानीय आपदा एवं फसल कटाई के उपरांत सूखने हेतु खेतों में…
सभी गौठानों में सुनिश्चित हो हरे चारे की उपलब्धता : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुराजी गांव योजना के तहत गांवों में बनाए गए गौठानों में पशुओं के लिए हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कार्ययोजना बनाकर काम करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि गौठानों में चारागाह के लिए आरक्षित भूमि पर अनिवार्य रूप से नेपियर घास लगाई जाए। इसी तरह वन विभाग वनों में घास लगाने का काम सर्वाेच्च प्राथमिकता से करे और यह भी सुनिश्चित करे कि वनों से हरा चारा गौठानों तक पहुंचे। मुख्यमंत्री ने गौठानों में चारे के साथ, मवेशियों…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने “जड़ी-बूटी दैनंदिनी 2021” का किया विमोचन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा प्रकाशित “जड़ी बूटी -दैनंदिनी 2021” का विमोचन किया। साथ ही वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को स्टीविया का पौधा भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल को पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री पाठक ने बताया कि इस जड़ी बूटी-दैनंदिनी में परंपरागत वैद्यों की सूची, पारंपरिक ज्ञान आधारित परामर्श केन्द्र, होम हर्बल गार्डन, औषधीय पौधों के उपयोग करने की विधि, औषधीय पौधों के खेती हेतु अनुदान राशि, औषधीय पौधों…
सभी जिला मुख्यालयों के समीप विकसित होंगे प्रदर्शन-वन’, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना को लेकर सामान्य जन में जबरदस्त उत्साह
रायपुर। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, साथ ही इसको लेकर कुछ जिज्ञासाएं भी हैं। लोगों को इस योजना के प्रावधान और फायदों की जानकारी देने तथा उनकी जिज्ञासाओं के समाधान के लिए राज्य के सभी जिला मुख्यालयों के निकट प्रदर्शन-वन विकसित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव को सभी जिला मुख्यालयों के आसपास कम से कम 10 एकड़ की शासकीय भूमि चिन्हांकित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि…
मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश पर मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए बनाया जाएगा जिलावार प्लान
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने निवास कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के सभी शासकीय अस्पतालों में स्वास्थ्य अधोसंरचना एवं सुविधाओं के विस्तार सहित राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में दिए गए निर्देशों के परिपालन में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा कलेक्टर कॉन्फ्रेंस ली और विभिन्न विभागों द्वारा संचालित फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ.…
सभी गौठानों में पशुओं के लिए हरे चारे का हो प्रबंध : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुराजी गांव योजना के तहत निर्मित गौठानों में अनिवार्य रूप से चारागाह विकसित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गौठानों में आने वाले पशुओं को सूखे-चारे के साथ-साथ हरा चारा की भी व्यवस्था होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने सभी जिलों के कलेक्टरों को गौठान समितियों के माध्यम से गौठानों में चारागाह के लिए सुरक्षित भूमि में नेपियर घास सहित ज्वार, बाजरा, मक्का आदि की बुआई सुनिश्चित करवाने को कहा है। चारागाह विकास का काम गौठान समितियों के पास उपलब्ध राशि किया जा सकेगा।…
