मुख्यमंत्री श्री बघेल से छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान राज्य सरकार द्वारा हाल ही में शासकीय कर्मियों के हित में अनुकंपा नियुक्ति संबंधी लिए गए ऐतिहासिक निर्णय की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति आभार जताया और उनका अभिनंदन किया। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा अनुकंपा नियुक्ति हेतु तृतीय श्रेणी के पदों पर 10 प्रतिशत सीमा बंधन को 31 मई 2022 तक शिथिल करने का…

समूह एक, काम अनेक, 50 हजार रूपए महीने की आमदनी सुन प्रसन्न हुए मुख्यमंत्री

रायपुर। यह आश्चर्य किन्तु सत्य है कि छत्तीसगढ़ में महिला स्व-सहायता समूह अपनी मेहनत और लगन से आर्थिक आत्मनिर्भरता की नयी कहानी गढ़ने लगे हैं। महिला स्व-सहायता समूहों को छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी गांव योजना के तहत गांवों में निर्मित गौठान उनके द्वारा संचालित आयमूलक गतिविधियों के केन्द्र बिन्दु बन गए हैं। महिला स्व-सहायता समूह एक साथ आजीविका की कई गतिविधियों को संचालित कर हर महीने हजारों रूपए की अतिरिक्त आय अर्जित करने लगे हैं। महिला स्व-सहायता समूह की सफलता का एक ऐसा ही वाक्या आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को…

प्रदेश में जल्द ही शुरू होगी धरसा विकास योजना: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि किसानों को उनके खेतों तक सुविधाजनक पहुंच के लिए प्रदेश में जल्द ही धरसा विकास योजना प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण योजना को राजीव गांधी किसान न्याय योजना से जोड़ते हुए किसानों के लिए आय का नया रास्ता खोला गया। मुख्यमंत्री ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में बलौदाबाजार-भाटापारा और महासमुन्द जिले में लगभग 565 करोड़ रूपए की लागत के 1430 कार्योें का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने बलौदाबाजार जिले के लिए 295 करोड़ रूपए की…

मुख्यमंत्री ने बालोद जिले को दी 400 करोड़ रूपए की सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से बालोद जिले को 399 करोड़ 32 लाख रूपए की लागत वाले विकास एवं निर्माण कार्याें की सौगात दी, जिसमें 302 करोड़ 26 लाख रूपए की लागत वाले 131 कार्याें का भूमिपूजन तथा 97 करोड़ 6 लाख रूपए की लागत वाले 66 कार्याें का लोकार्पण शामिल हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर बालोद जिले के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने बालोद जिले में जिन कार्याें का लोकार्पण-भूमिपूजन किया उनमें मुख्य…

मुख्यमंत्री ने दुर्ग जिले को दी 285 करोड़ रूपए की सौगात, अंडा से मिनीमाता चौक सड़क उन्नयन की मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से दुर्ग जिले में 285 करोड़ रूपए की लागत वाले विकास एवं निर्माण कार्याें का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर दुर्ग जिले के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति अब नियंत्रित होने लगी है। जनसामान्य की सहूलियत के लिए विकास एवं निर्माण कार्याें को तेजी से कराया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री…

कोरोना महामारी का दौर भी नहीं डिगा सका नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का संकल्प : मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग और बालोद जिले को 685 करोड़ के विकास और निर्माण कार्याें की सौगात देते हुए कहा है कि साल भर के दौरान कोरोना महामारी की पहली और दूसरी लहर में हमारे सामने बहुत से कठिन चुनौतियां खड़ी की, लेकिन वे नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने के हमारे संकल्प को डिगा नहीं सकी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब कोरोना की दूसरी लहर पूरी तरह से नियंत्रण में है। कोरोना संकट काल के दौरान विकास कार्याें की रफ्तार धीमी जरूर हो गई थी, परंतु थमी…

सिलगेर की घटना को लेकर जनसंगठनों के प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में सिलगेर आंदोलन के संबंध में जनसंगठनों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल के साथ उन्होंने इस आंदोलन से जुडे़ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मण्डल को बताया की सिलगेर घटना की दण्डाधिकारी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की विकास से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिये राज्य सरकार तत्पर है, उन्होंने जनसंगठनों से आगे आकर राज्य सरकार के साथ विकास के काम में सहयोग करने…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने की दो बड़ी घोषणाएं, गरीब परिवारों को जुलाई से नवम्बर तक पांच माह का मिलेगा निःशुल्क चावल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना महामारी के चलते प्रदेश के गरीब परिवारों को बड़ी राहत देते हुए जुलाई से नवम्बर माह तक का चावल निःशुल्क प्रदान करने की घोषणा की है। प्रदेश के सभी बीपीएल राशन कार्ड धारकों को जुलाई से नवम्बर तक पांच माह का चावल निशुल्क दिया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जारी सभी राशन कार्डों को पीएम गरीब कल्याण योजना के समकक्ष अतिरिक्त चावल भी देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से प्रदेश के 67 लाख…

मुख्यमंत्री का छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने आभार जताया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में उद्योग मंत्री कवासी लखमा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने अनुकम्पा नियुक्ति के मामले में 10 प्रतिशत के सीमा-बंधन को शिथिल कर शिक्षकों के आश्रितों को नियुक्ति देने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने वर्षों से लंबित अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों को कोरोना संकट काल के दौरान नियम बंधन में…

फ्री वैक्सीनेशन की घोषणा देरी से लिया गया निर्णय : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फ्री वैक्सीनेशन की घोषणा देरी से लिया गया निर्णय है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन की निरंतर आपूर्ति केन्द्र सरकार कैसे करेगी, यही सबसे बड़ी चुनौती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट सत्र में ही यह घोषणा कर दी थी कि छत्तीसगढ़ में हम हर व्यक्ति का फ्री वैक्सीनेशन करेंगे। केन्द्र सरकार ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता, फ्रंटलाईन वर्कर और 45 वर्ष के अधिक आयु के लिए तो फ्री वैक्सीनेशन की व्यवस्था की लेकिन जब…