मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि पर्यावरण असंतुलन के कारण एक ओर जहां प्रदूषण बढ़ रहा है, वहीं ग्लोबल वार्मिंग, वर्षा का अनियमित होना, एसिड रेन जैसी कई समस्याएं हमारे जीवन को प्रभावित करने लगी है। जीवन के अस्तित्व बचाने के लिए हमें अभी से हमें पर्यावरण संरक्षण की ओर ध्यान देना होगा अन्यथा भविष्य की पीढि़यों के लिए खुली हवा में सांस लेना भी दुष्कर हो जाएगा। मुख्यमंत्री…

हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना हमारा मुख्य ध्येय : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल मुंगेली का लोकार्पण किया। इसका निर्माण लगभग 5 करोड़ रूपए की राशि से किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जिला प्रशासन मुंगेली द्वारा प्रकाशित कैरियर मार्गदर्शिका का विमोचन किया और स्कूली बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल मुंगेली के छात्र-छात्राओं से बात-चीत कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया। वर्चुअल कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष…

केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री बघेल ने वर्चुअल कार्यक्रम में किया इंडस बेस्ट मेगा फूड पार्क का शुभारंभ

रायपुर। केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा विकासखण्ड स्थित ग्राम बेमता-सरोरा में निजी क्षेत्र के इंडस बेस्ट मेगा फूड पार्क का शुभारंभ किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित इस कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्य मंत्री खाद्य प्रसंस्करण रामेश्वर तेली, छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री कवासी लखमा उपस्थित थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों की स्थापना सहित किसानों और वनवासियों के हित में निजी क्षेत्र द्वारा की जाने वाली…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर की बेटी नैना सिंह धाकड़ को एवरेस्ट फतह करने पर दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर की पर्वतारोही नैना सिंह धाकड़ द्वारा विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नैना के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा है की नैना ने अपने दृढ़ संकल्प, इच्छाशक्ति तथा अदम्य साहस से विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी पर विजय प्राप्त कर अपनी इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। छत्तीसगढ़ की गौरव, बस्तर की बेटी पर्वतारोही नैना सिंह धाकड़ द्वारा विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट…

मुख्यमंत्री ने नई सुविधा ’तुंहर सरकार, तुंहर द्वार’ का किया शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में परिवहन विभाग की नई सुविधा ‘तुंहर सरकार, तुंहर द्वार’ का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस नयी सुविधा के माध्यम से परिवहन विभाग द्वारा प्रदेशवासियों को 22 परिवहन सेवाएं उनके घर के द्वार पर पहुंचाकर दी जाएंगी। इन सेवाओं में स्मार्ट कार्ड आधारित ड्रायविंग लायसेंस और रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र से संबंधित परिवहन सेवाएं शामिल हैं। स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदकों एवं वाहन स्वामियों के घर के पते पर इन सेवाओं को पहुंचाया जाएगा। आवेदकों को सेवाएं प्राप्त…

योग सरल, सस्ता और सुलभ माध्यम है, जिसे अपनाकर हम वर्तमान और भविष्य के खतरों से खुद को बचा सकते हैं : मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि योग एक सरल, सस्ता और सुलभ माध्यम है, जिसे अपनाकर हम वर्तमान और भविष्य के खतरों से खुद को बचा सकते हैं। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेशव्यापी वर्चुअल योगाभ्यास एवं योग परामर्श कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उपरोक्त बातें कही। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा कोविड-19 की चिकित्सा से स्वस्थ हुए व्यक्तियों, होम आइसोलेशन एवं क्वारेंटाइन में रह रहे व्यक्तियों, उनके परिवार के सदस्यों, वैक्सीन का प्रथम…

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दुनियाभर में बंटेगा छत्तीसगढ़ का ’कोविड कवच’, हर्बल उत्पादों के गिफ्ट हैंपर इम्युनिटी बूस्टर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया लांच

रायपुर। इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देश-विदेश में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के हर्बल उत्पादों की धूम रहेगी। इन प्रतिष्ठित समारोह के प्रतिभागियों को गिफ्ट हैम्पर के रूप में राज्य में तैयार और डिजाइन्ड ‘कोविड कवच‘ भेंट किया जाएगा। इसे एक इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में हर्बल उत्पादों से डिजाइन्ड किया गया है। इस खास गिफ्ट हैम्पर को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में लांच किया। गौरतलब है कि विभिन्न भारतीय दूतावासों और ट्रायफेड इंडिया के बीच हुए एक समझौते के तहत 21 जून को…

राजीव गांधी किसान न्याय योजना: सभी श्रेणी के भू-स्वामी और वन पट्टाधारी किसान होंगे पात्र

रायपुर। राज्य में फसल विविधीकरण, उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि फसल के काश्त लागत की प्रतिपूर्ति कर किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत खरीफ 2021 से लागू प्रावधानों के क्रियान्वयन को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी गई है। कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग मंत्रालय रायपुर द्वारा आज जारी दिशा-निर्देश के अनुसार राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत सभी श्रेणी के भू-स्वामी और वन पट्टा धारी कृषक पात्र होंगे। संस्थागत भू-धारक, रेगहा, बटाईदार…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना से बचाव के लिए टीका की दूसरी डोज लगवायी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचकर कोविड-19 से बचाव के टीके की दूसरी खुराक ली। उन्होने टीका लगवाने के बाद डॉक्टरों से टीकाकरण के बाद रखी जाने वाली सावधानियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे कोरोना से बचाव के लिए अपनी बारी आने पर टीका अवश्य लगवाएं। जिन लोगों ने टीके की पहली डोज लगवा ली है, वे निर्धारित समय में दूसरी डोज लगवाएं, क्योंकि टीका ही कोरोना…

मुख्यमंत्री ने पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए नमन किया है। श्री बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा है कि पंडित नेहरू भारत भूमि के अनमोल रत्न थे, जिन्होंने देश की स्वाधीनता से लेकर इसके नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पंडित नेहरू जन-जन के प्रिय नेता रहे हैं। आज भी भारतवासियों के दिल-दिमाग…