रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राजधानी रायपुर के राजीव गांधी चौक के सौंदर्यीकरण कार्य का वर्चुअल लोकार्पण किया। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा नगर निगम के साथ मिलकर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की आदमकद प्रतिमा को नया कलेवर देते हुए इस स्थल को आकर्षक स्वरूप प्रदान किया है। भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर महापौर एजाज ढेबर, महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक, सभापति प्रमोद दुबे, एम.आई.सी. सदस्य ज्ञानेश शर्मा, आकाश तिवारी सहित जन प्रतिनिधियों…
श्रेणी: प्रमुख समाचार
टॉप न्यूज़
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किस्त किसानों के खाते में अंतरित की
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर राज्य के 22 लाख किसानों को आगामी खरीफ फसल की तैयारियों के लिए इनपुट सब्सिडी के रूप में 1500 करोड़ रूपए की राशि उनके खातों में ऑनलाईन अंतरित की। किसानों को उक्त राशि राजीव गांधी किसान न्याय योजना 2021 की पहली किस्त के रूप में जारी की गई है। इस योजना के तहत राज्य के किसानों को कुल 5597 करोड़ रूपए आदान सहायता के रूप में चार किस्तों में दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,…
मुख्यमंत्री ने ’सेवा रथ’ एम्बुलेंस का किया वर्चुअल लोकार्पण, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण से राजनांदगांव जिले को मिली 4 एम्बुलेंस
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव जिले में कोविड संक्रमण से प्रभावित मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु 4 सेवा रथ एम्बुलेंस का आज शाम यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल लोकार्पण किया। राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भुनेश्वर बघेल ने हरी झण्डी दिखाकर एम्बुलेंस को रवाना किया। छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण द्वारा ये एम्बुलेंस राजनांदगांव जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार हेतु प्रदान की गई हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि कोरोना की दूसरी…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी को 21 मई को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी को 21 मई को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया है। श्री बघेल ने देश के विकास और नवनिर्माण में स्वर्गीय राजीव गांधी के महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए उनकी पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी अपने संदेश में कहा है कि राजीव जी ने सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर सम्हाली। उन्होंने 21वीं सदी के आधुनिक भारत का सपना देखा था। अपनी आधुनिक और प्रगतिशील सोच से उन्होंने भारत में सूचनाक्रांति…
अमेरिका निवासी छत्तीसगढ़ियों ने मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए मदद के लिए हाथ बढ़ाया, मुख्यमंत्री ने धन्यवाद देते हुए कहा यह सार्थक पहल
रायपुर। अमेरिका में निवास कर रहे छत्तीसगढ़-समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कोरोना-संकट में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए अपना भी योगदान देने की पेशकश की है। उनके प्रतिनिधिमंडल ने श्री बघेल से कल शाम दूरभाष पर चर्चा करते हुए कहा कि वे उनके हर फैसले में साथ है। बातचीत में अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को से श्री वेंकटेश शुक्ला एवं जॉन्सन एंड जॉन्सन के चीफ डाटा साइंस ऑफिसर पल्लव शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। pic.twitter.com/5WXdmNp14j — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 19, 2021 प्रतिनिधिमंडल ने…
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में विभिन्न जिलों में कोविड-19 प्रबंधन पर आयोजित वर्चुअल बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल भी शामिल हुए
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज देश के 11 राज्यों के 60 जिलों में कोविड-19 प्रबंधन तथा कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित वर्चुअल बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा और बिलासपुर जिलों के कलेक्टर जुड़े। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जांजगीर-चांपा के कलेक्टर यशवंत कुमार से चर्चा कर जिले में कोविड प्रबंधन की स्थिति की जानकारी ली। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, स्वास्थ्य विभाग के…
धान के बदले अन्य फसलों की खेती पर छत्तीसगढ़ सरकार देगी प्रति एकड़ 10 हजार रूपए की इनपुट सब्सिडी
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आगामी खरीफ सीजन 2021-22 से धान वाले रकबे में धान के बदले अन्य चिन्हित खरीफ फसलों की खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ के मान से 10 हजार रूपए की इनपुट सब्सिडी दिए जाने का निर्णय लिया है। इससे राज्य में धान के अलावा अन्य फसलों के उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा। छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ सीजन 2020-21 में धान तथा 2021-22 से धान के साथ ही खरीफ की सभी प्रमुख फसलों पर प्रतिवर्ष प्रति एकड़ 9000 रूपए इनपुट सब्सिडी देने फैसला लिया है। इसके साथ…
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हाई स्कूल मुख्य परीक्षा 2021 में उत्तीर्ण सभी परीक्षार्थियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हाई स्कूल मुख्य परीक्षा 2021 में उत्तीर्ण सभी परीक्षार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है। उल्लेखनीय है कि आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा हाई स्कूल की मुख्य परीक्षा 2021 के परीक्षा परिणाम आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर घोषित किए गए, जिनमें शत-प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। कोविड-19 महामारी के कारण इस वर्ष 10वीं की परीक्षा निरस्त कर दी गई थी।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों को परशुराम जयंती की दी शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शस्त्र विद्या के महान गुरु, भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। शस्त्र विद्या के महान गुरु, भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी की जयंती पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं। भगवान परशुराम पराक्रम के प्रतीक माने जाते हैं। मानवहित के लिए किये गए कार्यों के लिए भी उन्हें जाना जाता है। — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 14, 2021 मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भगवान परशुराम पराक्रम के प्रतीक माने जाते…
कोरोना से माता-पिता खो देने वाले बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी छत्तीसगढ़ सरकार, साथ में देगी छात्रवृत्ति
रायपुर। कोविड के खिलाफ लड़ाई के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार ने एक ऐसा निर्णय लिया है जो कोविड पीड़ितों के कुछ आंसू पोंछ सकेगा।कोविड के निर्मम प्रहार के चलते जिन बच्चों का सब कुछ छीन गया है, अब छत्तीसगढ़ सरकार उनका संबल बनने जा रही है,और न केवल उनकी शिक्षा का दायित्व उठायेगी बल्कि उनके भविष्य को संवारने की हर संभव कोशिश भी करेगी। सरकार की इस संवेदनशील पहल को अमली जामा पहनाया जाएगा छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना के माध्यम से। यह योजना इस वित्तीय वर्ष से लागू की जाएगी। कोरोना…
