रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के शास्त्री चौक स्थित नवीन कार्यालय भवन का उद्घाटन आज किया। पहले आयोग कार्यालय गायत्री भवन जलविहार कॉलोनी, रायपुर में संचालित होता था। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, जनप्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी सहित…
श्रेणी: प्रमुख समाचार
टॉप न्यूज़
न्यायधानी बिलासपुर को हवाई सेवा से जोड़ने का वर्षों पुराना सपना हुआ साकार : मुख्यमंत्री
रायपुर(बीएनएस)। नई दिल्ली से बिलासपुर की पहली उड़ान पहुंचने के साथ ही आज छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर का नाम देश के हवाई मानचित्र पर अंकित हो गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासा देवी केंवट हवाई अड्डा बिलासपुर (चकरभाठा) से विमान सेवा के वर्चुअल शुभारंभ समारोह को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। बिलासपुर को हवाई सेवा से जोड़ने का पुराना सपना आज पूरा हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष से…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पेश किया छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट, यंहा पढ़े ..
‘‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’’ के मूल मंत्र में समाहित भावनाओं को आगे बढ़ाते हुये आज मैं सदन के समक्ष अपनी सरकार का तीसरा बजट प्रस्तुत कर रहा हूँ। 2. अध्यक्ष महोदय, देश-दुनिया समेत छत्तीसगढ़ की सरकार के लिये भी पिछला वर्ष बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहा है। कोविड-19 महामारी के संक्रमण से बचाव हेतु लागू लॉकडाउन के कारण राज्य में आर्थिक गतिविधियाँ प्रभावित रहीं, जिसके कारण राजस्व प्राप्तियों में कमी आयी। महामारी काल में आजीविका के साधनों की कमी के कारण आम जनता को राहत पहुंचाने हेतु कल्याणकारी योजनाओं में अधिक संसाधनों…
मुख्यमंत्री ने डोंगरगढ़ के लाल बहादुर नगर में लोक मड़ई एवं कृषि मेला का किया शुभारंभ
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम लाल बहादुर नगर में दीप प्रज्वलित कर लोक मड़ई एवं कृषि मेला का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि लोक मड़ई छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण लोक परंपरा है। यहां फसल आने के पहले और फसल आने के बाद मड़ई का आयोजन किया जाता है। यह हमारे रहन-सहन, खान-पान एवं जीवनशैली का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज यहां आयोजित लोक मड़ई एवं कृषि मेला में राम वन गमन पथ के साथ अच्छी प्रदर्शनी लगाई गई है। छत्तीसगढ़ में हरेली,…
मुख्यमंत्री ने की देऊरपारा में पक्की सड़क, तालाब सौंदर्यीकरण, सिहावा में राष्ट्रीयकृत बैंक जल्द शुरू करने की घोषणा
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज धमतरी जिले के नगरी वनांचल में सिहावा पर्वत की गोद में बसे कर्णेश्वर धाम पहुंचे। यह ऐसा पहला अवसर है, जब प्रदेश का कोई मुख्यमंत्री माघी पुन्नी के अवसर पर यहां आयोजित मेले में पहुंचे। उन्होंने ग्यारहवीं सदी में सोमवंशी राजा कर्णराज द्वारा बनाए गए शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर अन्य मंदिरों के भी दर्शन किए तथा प्रदेशवासियों की तरक्की और खुशहाली के लिए प्रार्थना भी की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कर्णेश्वर महादेव ट्रस्ट द्वारा नवनिर्मित मुख्य द्वार का लोकार्पण किया। इस मौके…
मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय माधव सिंह ध्रुव के परिवारजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज धमतरी जिले के प्रवास के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय माधव सिंह ध्रुव के गृह ग्राम सिरसिदा पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय माधव सिंह के चित्र पर श्रृद्धा सुमन अर्पित कर उनके साथ बिताए पलों को याद किया। उन्होंने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित इस अंचल के विकास में श्री ध्रुव के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री ध्रुव ने किसानों, मजदूरों और आदिवासी की आवाज हमेशा बुलंद की और उनके विकास और कल्याण के लिए…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केंद्रीय खाद्य मंत्री श्री गोयल से की मुलाकात : एफसीआई में 40 लाख मैट्रिक टन चावल लेने की मांग दोहरायी
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल से नई दिल्ली के रेल भवन में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ से केन्द्रीय पूल में 40 लाख मैट्रिक टन चावल उपार्जित किये जाने की मांग की ओर गोयल का ध्यान पुनः आकृष्ट कराया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बैठक के दौरान केन्द्रीय मंत्री श्री गोयल को इस सबंध में एक पत्र भी दिया। पत्र में यह उल्लेखित है कि खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 के लिए भारत सरकार की खाद्य सचिवों की बैठक…
मुख्यमंत्री ने राजिम माघी पुन्नी मेले की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 27 फरवरी से प्रारंभ हो रहे राजिम माघी पुन्नी मेला और शिवरीनारायण मेला की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने कहा है कि राजिम माघी पुन्नी मेला में पूरे छत्तीसगढ़ की लोक कला संस्कृति का दर्शन होता है। छत्तीसगढ़ के प्रयागराज के रूप में प्रसिद्ध राजिम में महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों का पवित्र त्रिवेणी संगम है। इस पवित्र संगम में सदियों से इस मेले का आयोजन हो रहा है। छत्तीसगढ़ ही नहीं आसपास के राज्यों के लोग भी बड़ी संख्या…
हम अन्नदाताओं के साथ छल नहीं होने देंगे: मुख्यमंत्री
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित हुआ। इससे पहले सदन में हुई चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कहा कि यह देश और प्रदेश अन्नदाताओं का है। हम किसी भी सूरत में किसानों को उनके अधिकारों से वंचित नहीं होने देंगे। हम अन्नदाताओं के साथ छल नहीं होने देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि चर्चा के दौरान जो लोग यहां समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर बातें कर रहे थे। दिल्ली में उन्हीं की सरकार है। वहां समर्थन मूल्य पर फसल…
मुख्यमंत्री श्री बघेल 26 फरवरी को नई दिल्ली जाएंगे
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 26 फरवरी को नई दिल्ली के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री 26 फरवरी को दोपहर 2 बजे स्वामी विवेकानन्द एयरपोर्ट रायपुर से विशेष विमान द्वारा प्रस्थान कर 3.15 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल अपरान्ह 3.30 बजे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कार द्वारा प्रस्थान कर 4 बजे छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री नई दिल्ली से शाम 7 बजे विशेष विमान द्वारा प्रस्थान कर रात्रि 8.15 बजे स्वामी विवेकानन्द एयरपोर्ट रायपुर लौट आएंगे।
