मुख्यमंत्री ने प्रदेश में प्रस्तावित बड़ी औद्योगिक इकाईयों की मॉनिटरिंग हेतु मोबाइल एप लांच किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रदेश में प्रस्तावित बड़ी औद्योगिक इकाईयों की मॉनिटरिंग हेतु मोबाइल एप लांच किया। प्रदेश में हजारों करोड़ की लागत से स्थापित किये जाने वाली औद्योगिक परियोजनाओं की त्वरित स्थापना हेतु वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा यह मोबाइल एप विकसित कराया गया है। उद्योग मंत्री कवासी लखमा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। मोबाईल एप द्वारा उद्योगपति सीधे अपनी इकाई स्थापना के विभिन्न चरणों में विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं से आवश्यक सम्मति, सहमति, पंजीयन, अनापत्ति हेतु लंबित आवेदनों…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को लिखा पत्र, छत्तीसगढ़ को एक्साइज ड्यूटी के रूप में मिलने वाली राशि पूर्ववत् देने का किया अनुरोध

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर उनसे छत्तीसगढ़ राज्य को मिलने वाली एक्साइज ड्यूटी के रूप में मिलने वाली राशि पूर्ववत् देने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि- वर्ष 2020-21 कोविड महामारी के दुष्प्रभावों के कारण वित्तीय दृष्टि से अत्यंत कठिन वर्ष रहा है। इस वर्ष राज्य में सभी आर्थिक गतिविधियों पर विपरीत प्रभाव पड़ने के कारण राज्य के स्वयं के वित्तीय स्रोतों में लगभग 30 प्रतिशत की कमी आना संभावित है। हाल ही में वर्ष 2021-22…

मैनपाट महोत्सव 2021 : सरगुजिहा, भोजपुरी और तिब्बती संस्कृति का संगम है मैनपाट : मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ के सरगुजा स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट के रोपखार जलाशय के पास 12 से 14 फरवरी तक आयोजित तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर शुभरम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने मैनपाट में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय के शोध एवं अध्ययन केंद्र के लिए 85 एकड़ भूमि आबंटन की घोषणा की। श्री बघेल ने मैनपाट में पुलिस मेस के लिए 1 करोड़ और स्टेज निर्माण की स्वीकृति के साथ ही करदना से कदनई एवं केनापरा से घोघरा सड़क निर्माण, सीतापुर में…

छत्तीसगढ़ के पढ़ई तुंहर दुआर को मिला ई-गवर्नेंस अवार्ड, मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

रायपुर। कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के चलते स्कूली बच्चों को घर बैठे ऑनलाइन शिक्षण सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित ’पढ़ई तुंहर दुआर’ कार्यक्रम को न सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया बल्कि इस अभिनव कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर ई-गवर्नेंस अवार्ड भी मिला है। यह अवार्ड आज उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क, पंजीयन रविन्द्र जायसवाल के हाथों प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से संचालक लोक…

मुख्यमंत्री की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण 14 फरवरी को

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 15 वीं कड़ी का प्रसारण 14 फरवरी, रविवार को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ’उपयोगी निर्माण, जनहितैषी अधोसंरचनाएं, आपकी अपेक्षाएं’ विषय पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।

मुख्यमंत्री ने महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज सुधारक और आर्य समाज के संस्थापक महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की आज जयंती पर उन्हें सादर नमन किया है। श्री बघेल ने उन्हें याद करते हुए कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने लोगों के कल्याण और उनकी शारीरिक, आत्मिक और सामाजिक उन्नति के उद्देश्य के लिए काम किया। उनका सामाजिक योगदान अविस्मरणीय हैं। महर्षि दयानन्द ने सामाजिक कुरीतियों, अन्धविश्वासों, पाखण्डों का खुलकर विरोध किया। आध्यात्मिक पुनरुत्थान के माध्यम से राष्ट्रीय जागरण की दिशा में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महर्षि दयानंद के विचार मूल्य…

मुख्यमंत्री 13 फरवरी को अल्दा में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 75वें महाधिवेशन में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 13 फरवरी को रायपुर जिले की तिल्दा तहसील के ग्राम अल्दा (तिल्दाराज) में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 75वें महाधिवेशन में शामिल होंगे। श्री बघेल कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से दोपहर 2 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2.15 बजे अल्दा (तिल्दाराज) तहसील तिल्दा पहुंचेंगे और वहां महाधिवेशन में शामिल होने के बाद अपरान्ह 3.35 बजे रायपुर लौट आएंगे।

मुख्यमंत्री 12 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर से दोपहर 2 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3 बजे सरगुजा जिले के मैनपाट पहुंचेंगे और मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल शाम 5.20 बजे रायपुर लौट आएंगे। तीन दिवसीय यह महोत्सव 12 से 14 फरवरी 2021 तक रोपाखार जलाशय के पास मैनपाट में आयोजित किया गया है।

अरपा महोत्सव से गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को मिलेगी नई पहचान: मुख्यमंत्री 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि अरपा महोत्सव से गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले की नई पहचान बनेगी। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव की नींव जिस खूबसूरती के साथ रखी गई है, उससे आने वाले समय में इसके स्वरूप में विस्तार होगा और भव्यता आएगी। श्री बघेल आज गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के स्थापना के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित अरपा महोत्सव को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर डाॅ. भंवरसिंह पोर्ते की स्मृति में स्थापित महाविद्यालय और स्कूल में प्रतिमा लगाए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने…

मुख्यमंत्री 10 फरवरी को अरपा महोत्सव में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 फरवरी को अरपा महोत्सव के समापन समारोह में गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के पेण्ड्रा में 20 करोड़ 63 लाख रूपए के विकास कार्यो का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12 बजे पुलिस ग्राउण्ड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.45 बजे पेण्ड्रा पहुंचेंगे और वहां मल्टीपरपज स्कूल मैदान में दोपहर 12.55 बजे से आयोजित अरपा महोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.25 बजे रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल पेण्ड्रा में आयोजित आमसभा में लगभग 2 करोड़ 48 लाख…