छत्तीसगढ़ में अगला सरकारी मेडिकल कॉलेज जांजगीर-चाम्पा जिले में खुलेगा : मुख्यमंत्री

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगला सरकारी मेडिकल कॉलेज जांजगीर-चाम्पा जिले में खोला जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय जांजगीर के हाई स्कूल मैदान में आयोजित विशाल किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए इस आशय की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने आज जिले की जनता को 1083 करोड़ रुपये के 1255 विकास कार्यों की सौगातें दी हैं। इनमें 262 करोड़ रुपये के 419 विकास कार्यों का लोकार्पण और 821 करोड़ रुपये के 836 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 1051 हितग्राहियों…

मुख्यमंत्री ने धान खरीदी केंद्र सरखो में धान को हाथों से रगड़ कर टूट और पाखड़ की गुणवत्ता को परखा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत कृषि सहकारी समिति सरखो धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने धान बेचने आए किसानों से चर्चा कर टोकन एवं धान खरीदी व्यवस्था संबंधी जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने हाथों से धान को रगड़ कर चावल निकाला और धान में टूट और पाखड़ की गुणवत्ता का अवलोकन किया। उन्होंने मंडी फड़ में सरखो के किसान घासीराम साहू, संजय साहू, रेशमलाल साहू, केदारनाथ साव और हनुमान दास से चर्चा कर एकड़ के हिसाब से धान…

प्राकृतिक खुबसूरती से भरा है छत्तीसगढ़, सतरेंगा आईए, आनंद उठाईये : मुख्यमंत्री

रायपुर। कोरबा जिले के मनोरम एवं खूबसूरत तथा नव विकसित पर्यटन स्थल सतरेंगा की खूबसूरती और हसदेव नदी का अथाह जल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को भा गया। एक रात सतरेंगा के रिसॉर्ट में ठहरने के बाद सुबह यहां की प्राकृतिक छटा और शांत वातावरण ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का मन मोह लिया। बाद में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने देश-विदेश के पर्यटकों को सतरेंगा आकर वहां की खूबसूरती का आनंद लेने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक खूबसूरती से भरा राज्य है। बस्तर…

आदिवासी किसान ने मुख्यमंत्री को दिया सौ रूपया ईनाम,अभिभूत हुए मुख्यमंत्री ने स्नेह के साथ स्वीकारी भेंट

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कोरबा जिले के प्रवास के दौरान जब पाली तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा के ग्राम पोलमी पहुंचे, तो वहां एक आदिवासी किसान ने उनसे भेंटकर कहा ‘‘मैं हा गोबर बेच के 32 हजार रूपया कमाए हावंव। उई मं के सौ रूपया आप ल भेंट करना चाहथ हंव‘‘। उनके आग्रह पर अभिभूत हुए मुख्यमंत्री ने किसान की भावनाओं का सम्मान करते हुए उनकी दी गई इस भेंट को बड़े ही स्नेह के साथ स्वीकारा और उन्हें धन्यवाद दिया। कोरबा जिले के पाली विकासखंड के सुदूर बीहड़…

मुख्यमंत्री ने जांजगीर के किसान सम्मेलन में जिले को 1082.42 करोड़ रुपए के 1245 विभिन्न कार्यों की दी सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर के हाईस्कूल मैदान में आयोजित किसान सम्मेलन में 1083 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने इनमें से 292.10 करोड़ रूपए के 419 कार्यो का लोकार्पण एवं 820.93 करोड़ रूपए के 836 कार्यो का भूमि पूजन किया। श्री बघेल ने कृषि, उद्यानिकी, मछली पालन, श्रम विभाग, पशुधन विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत 1051 हितग्रहियो को सामग्री एवं अनुदान राशि के चेक का वितरण किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कोरबा जिले को दी 836 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा प्रवास के दौरान जिलेवासियों को 836 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्योंं की सौगात दी। साथ ही मुख्यमंत्री ने कोरबा जिला के लोगों के विकास और समृद्धि के लिए विभिन्न घोषणाएं भी की। मुख्यमंत्री ने कोरबा के घण्टाघर मैदान स्थित ओपन ऑडिटोरियम में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के लोगों और जनप्रतिनिधियों की मांग पर अजगरबहार और बरपाली को तहसील बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की मांग पर कोरबा के मेडिकल कॉलेज का नामकरण पूर्व विधायक…

महिला समूह ने मशरूम के विक्रय के लिए एग्रो कंपनी से किया एमओयू , सेलर के गौठान के निरीक्षण के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री के समक्ष हुआ एमओयू

रायपुर। गौठानों में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे अच्छी गुणवत्ता के उत्पादों को हाथों-हाथों लिया जा रहा है। हाल ही में अंबिकापुर के एक स्व-सहायता समूह ने निर्धारित दर से अधिक दर पर वर्मी कम्पोस्ट की बिक्री के लिए हैदराबाद की एक कंपनी के साथ एमओयू किया था। इस कड़ी में आज महिला स्व-सहायता समूहों की एक और शानदार उपलब्धि जुड़ गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जब बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के ग्राम सेलर में गौठान का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्हें यह देखकर प्रसन्नता हुई कि…

मुख्यमंत्री ने महोरा गौठान का किया निरीक्षण, गोबर से निर्मित सरस्वती जी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ा कर किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने दो दिवसीय कोरबा जिले के प्रवास के दौरान करतला तहसील के ग्राम मोहरा में शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरूवा बाड़ी के अंतर्गत निर्मित गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान में मवेशियों के लिए उपलब्ध चारा-पानी और सुरक्षा प्रबंध का मुआयना किया। मुख्यमंत्री ने गौठान में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा गोबर से निर्मित विभिन्न उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने गोबर से निर्मित गौकाष्ठ, गमले, दिये आदि उत्पाद बनाने की विधि के बारे में जानकारी ली और इसकी प्रशंसा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल…

गौठान से ग्राम स्वावलंबन का सपना हो रहा है साकार : मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सेलर में बने गौठान का निरीक्षण किया और इस अवसर पर आयोजित चौपाल में कहा कि गौठानों से ग्राम स्वावलंबन का सपना साकार हो रहा है। गौठानों के माध्यम से लगभग 7 हजार गांवों में 70 हजार एकड़ जमीन सुरक्षित हो गये हैं। इस जमीन से ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मुहैया हो रहा है। साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ हो रही है। चौपाल में मुख्यमंत्री के समक्ष सेलर के जागृति महिला…

मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित नवीन विश्राम गृह का किया लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर प्रवास के दौरान 6 करोड़ 59 लाख की लागत से निर्मित नवीन विश्राम गृह भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ शासन गृह, लोक निर्माण एवं जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया विशेष रूप से मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि नवीन विश्राम गृह भवन 2050 वर्गमीटर में बनाया गया है। इस भवन में 7 विश्राम कक्ष सहित कुल 25 कक्ष हैं एवं 150 व्यक्तियों की बैठने की क्षमता वाला एक सभाकक्ष…