रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आवासहीनों को आवास उपलब्ध कराने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन को मिली उपलब्धियों की भारत सरकार ने सराहना की है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के मोर जमीन मोर मकान योजना के समावेशी मॉडल की प्रशंसा करते हुए राज्य को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है। साथ ही सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली नगरपालिकाओं की श्रेणी में डोंगरगढ़ को पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार एक जनवरी 2021 को दिया जाएगा। भारत सरकार द्वारा आज प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के बहुप्रतीक्षित सम्मान समारोह…
श्रेणी: प्रमुख समाचार
टॉप न्यूज़
मुख्यमंत्री ने ‘एकीकृत ई-श्रेणी पंजीयन प्रणाली‘ की पुस्तिका का किया विमोचन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर प्रदेश के स्नातक डिग्रीधारी बेरोजगार युवाओं और अनुसूचित क्षेत्र में हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण युवाओं को समस्त विभागों के निर्माण कार्यों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देष्य से ‘‘एकीकृत-ई-श्रेणी पंजीयन प्रणाली‘‘ लागू की गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू के साथ एकीकृत ई श्रेणी पंजीयन प्रणाली के अंतर्गत प्रकाशित ‘‘बेरोजगार पंजीयन पुस्तिका‘‘ का विमोचन किया। इस पुस्तिका का प्रकाशन लोक निर्माण विभाग द्वारा किया गया है। स्नातक…
गोधन न्याय योजना से गौपालकों की आर्थिक स्थिति में आ रहा है सुधार: मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश सरकार की गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में गोबर खरीदी की 10वीं किश्त की राशि के रूप में 5 करोड़ 12 लाख रूपए की राशि गौपालकों के खाते में अंतरित की। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के 1 लाख 40 हजार से अधिक पशुपालक लाभान्वित हो रहे हैं। गोधन न्याय योजना में अब तक 1.40 लाख गोबर विक्रेताओं को 64.20 करोड़ रूपए का भुगतान गौठानों में किसानों ने किया 5 करोड़ रूपए मूल्य का पैरादान — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) December 24,…
कोरोना वायरस के नए स्वरुप के संक्रमण से बचाव हेतु यूनाईटेड किंगडम की यात्रा कर छत्तीसगढ़ आए यात्रियों को स्वयं की जानकारी टोल फ्री न. 104 पर देने की अपील
रायपुर। कोरोना विषाणु के नए स्वरूप के संक्रमण से बचाव लिए पिछले चार हफ्तों में दिनांक 25 नवंबर 2020 से दिनांक 23 दिसंबर 2020 के बीच यूनाइटेड किंगडम देश की यात्रा करके आए हुए सभी व्यक्तियों को स्वयं की जानकारी टोल फ़्री न.104 पर एवं शपथ पत्र/ सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म राज्य सर्विलेंस इकाई के Email.ID idspssucg@gmail.com पर देने हेतु स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा अपील की गई है । ऐसे सभी यात्री के लिए जिन्होंने दिनांक 25 नवंबर 2020 से दिनांक 23 दिसंबर 2020 के बीच यूनाइटेड किंगडम देश…
लोकवाणी में इस बार मुख्यमंत्री ‘युवाओं से करेंगे बातचीत, 10 जनवरी को प्रसारित होगी 14 वीं कड़ी
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार युवाओं से बातचीत करेंगे। इस संबंध में कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 28, 29 एवं 30 दिसंबर को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकाॅर्ड करा सकते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 14 वीं कड़ी का प्रसारण 10 जनवरी 2021 को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों,एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।
राजकीय सम्मान के साथ अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा को दी गई अंतिम विदाई
रायपुर। अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा को पूरे राजकीय सम्मान के साथ आज उनके गृह नगर दुर्ग के शिवनाथ नदी के महमरा घाट स्थित मुक्तिधाम में अंतिम विदाई दी गई। सुबह उनका पार्थिव शरीर नई दिल्ली से रायपुर लाया गया। जहां राजीव भवन में श्रद्धांजलि दी गई। जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्री वोरा के पार्थिव देह को कांधा देकर दुर्ग के लिए रवाना किए थे। दुर्ग के पद्मनाभपुर स्थित निवास में अंतिम दर्शन के उपरांत उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक और चाहने वाले…
अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख व्यक्त किया
रायपुर। अविभाजित मध्यप्रदेश में दो बार मुख्यमंत्री और उत्तरप्रदेश में राज्यपाल रह चुके वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री बघेल ने कहा है कि बाबूजी मोतीलाल वोरा जी का जाना न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे कांग्रेस परिवार के लिए एक अभिभावक के चले जाने जैसा है। जमीनीस्तर से राजनीति शुरु करके राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई और आजीवन एक समर्पित कांग्रेसी बने रहे। उनकी जगह कभी नहीं…
शहीद वीरनारायण सिंह के बलिदान से हमारी पहचान : मुख्यमंत्री
रायपुर। शहीद वीरनारायण सिंह के अमर बलिदान से हमारे प्रदेश की पहचान है। अंग्रेजों के विरुद्ध गरीब जनता के साथ संघर्ष करते हुए वे शहीद हुए। मैं उनके परिजनों से मिला। उनकी शहादत को हमारा नमन है। इस परिवार का योगदान कभी नहीं भूलाया जा सकता। शहीद वीरनारायण सिंह के परिजनों की पेंशन बढ़ाकर दस हजार रुपए मासिक किया गया है। यह बातें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गोंड़ महासभा धमधागढ़ द्वारा आयोजित शहीद वीरनारायण सिंह बलिदान दिवस समारोह एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन के अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते…
छत्तीसगढ़ के किसानों का कंडेल नहर सत्याग्रह सविनय अवज्ञा आंदोलन का सबसे अच्छा उदाहरण : मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रथम रायपुर आगमन के शताब्दी वर्ष समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन सहित हर युग में छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ के महापुरूषों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा शुरू किए गए सविनय अवज्ञा आंदोलन का सबसे अच्छा उदाहरण छत्तीसगढ़ के किसानों का कंडेल नहर सत्याग्रह है। मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर में आयोजित इस शताब्दी समारोह को अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। उल्लेखनीय…
सबकी भागीदारी से होता है समाज का विकास : मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि समाज में सबकी भागीदारी से समाज का विकास होता है। समाज में समाजिक समरसता आती है। समाज एक गंगा की तरह है जो सबको साथ लेकर चलती है और सबके कल्याण का रास्ता निकालती है। यह बात उन्होंने विकासखंड धमधा के ग्राम पाहरा में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 75 वां अधिवेशन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना के स्वप्न देखने वाले पुरखे छत्तीसगढ़ के विकास की कल्पना संजोए थे। सरकार उन सपनों…
