रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल की 31 अक्टूबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा है कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में उनकी अग्रणी भूमिका थी। उन्होंने देश के एकीकरण और अखण्ड भारत के निर्माण में अविस्मरणीय योगदान दिया। स्वतंत्र भारत के निर्माण में उनकी भूमिका को कभी नहीं भुलाया जा सकता।
श्रेणी: प्रमुख समाचार
टॉप न्यूज़
मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी पुण्य तिथि पर किया नमन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 31 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इंदिरा गांधी ने आजीवन गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए प्रयास किया और देश की एकता और अखण्डता की रक्षा के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। श्रीमती गांधी ने दूरदृष्टि और पक्के इरादे के साथ देश को नई दिशा प्रदान की। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में देश का कुशलतापूर्वक नेतृत्व करते हुए अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भारत को प्रतिष्ठापूर्ण स्थान दिलाया।…
मुख्यमंत्री ने जगदलपुर में रखी झीरम शहीद स्मारक की आधारशिला, बस्तरवासियों को दी 541 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग में झीरम शहीद स्मारक का भूमिपूजन किया। उन्होंने इस दौरान बस्तर संभागवासियों को 541 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री और बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, बस्तर सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, महापौर सफीरा साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। आज बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग में झीरम शहीद स्मारक का…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मुरिया दरबार में खोला सौगातों का पिटारा, मांझी-चालकी सहित अन्य पदाधिकारियों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में सौगातों का पिटारा खोला। उन्होंने यहां बस्तर दशहरा के आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मांझी-चालकी सहित विभिन्न पदाधिकारियों के मानदेय बढ़ाने की घोषणा कर दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा उठाई गई मांगों पर 20 घोषणाएं कीं। उन्होंने सभी मांझी चालकियों से वन अधिकार पट्टे के लिए आवेदन लेकर उन्हें 6 माह के भीतर पट्टा देने की घोषणा की। इसी प्रकार मांझियों का मानदेय 1350 से…
मुख्यमंत्री ने दंतेश्वरी माई की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर पहुंचने पर वहां दंतेश्वरी माई मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा एवं आदिम जाति विकास और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, लोकसभा सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, जगदलपुर महापौर सफिरा साहू उपस्थित थीं। आज जगदलपुर पहुंचकर दंतेश्वरी माई मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। दंतेश्वरी माई की जय! pic.twitter.com/kZeryW2mmq — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October…
मुख्यमंत्री ने मांझी-चालकी, मेम्बर-मेंबरीन के साथ किया भोजन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पुलिस ऑफिसर मेस जगदलपुर में बस्तर दशहरा उत्सव से जुड़े सभी मांझी-चालकी, मेम्बर-मेम्बरीन के साथ बैठकर भोजन किया। इस दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री और जगदलपुर के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री महेंद्र बहादुर सिंह के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री महेंद्र बहादुर सिंह के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। महेंद्र बहादुर सिंह का बीती रात निधन हो गया। वे मंत्री, सात बार विधायक, राज्यसभा सांसद और छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रहे। पूर्व मंत्री श्री महेंद्र बहादुर सिंह जी के निधन का समाचार दुःखद है। वे मंत्री, सात बार विधायक, राज्यसभा सांसद और छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रहे हैं। मैं शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूँ एवं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।…
cm भूपेश बघेल की पहल पर प्रदेश में खेल अधोसंरचनाओं को विकसित करने के प्रयासों को मिली एक और बड़ी सफलता
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचनाओं को विकसित करने के राज्य सरकार के प्रयासों को एक और बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ राज्य में खेल अधोसंरचनाओं के विकास में एक और नया अध्याय जुड़ गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर भारत सरकार के युवा कल्याण और खेल मंत्रालय द्वारा खेलो इंडिया योजना के तहत अम्बिकापुर में मल्टीपरपज इंडोर हॉल के निर्माण तथा महासमुन्द में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रेक निर्माण के राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ये दोनों प्रस्ताव छत्तीसगढ़ सरकार के खेल एवं युवा कल्याण…
मुख्यमंत्री ने ‘रामरस‘ पुस्तक का किया विमोचन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने भिलाई-3 स्थित निवास में वेबिनार के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में ‘रामरस‘ पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक में स्वामी आत्मानंद जी द्वारा उनके जीवन काल में रामकथा के विभिन्न प्रसंगों पर दिए गए सुंदर व्याख्यानों को संकलित किया गया है। स्वामी आत्मानंद जी द्वारा रामायण के चरित्रों की सुंदर व्याख्या अनेक स्त्रोतों में बिखरी है, जिन्हें संकलित करने का महत्वपूर्ण कार्य डॉ. राजलक्ष्मी वर्मा ने किया और इसे ‘रामरस‘ पुस्तक का स्वरूप दिया है। आज अपने भिलाई स्थित निवास में वेबिनार के…
छत्तीसगढ़ में उद्योगों को आकर्षित करने उद्योग नीति में किए गए संशोधन
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के औद्योगिक विकास को गति देने समावेशी विकास के लक्ष्य को हासिल करने और परिपक्व अर्थव्यवस्था का निर्माण करने के लिए नवीन औद्योगिक नीति में 2019-24 में कुल 21 बिन्दुओं पर संशोधन अधिसूचित किए गए हैं। इसमें प्रमुख रूप से लघु उद्योगों को कैपिटल सबसिडी में नगद या जी.एस.टी की पूर्ति का विकल्प होगा। अभी तक यह नगद अनुदान की सूक्ष्म उद्योगों के लिए पात्रता थी। शासन ने विभिन्न औद्योगिक संगठनों की मांगों को स्वीकार करते हुए लघु एवं मध्यम श्रेणी के उद्योगों को नगद या जी.एस.टी…
