राजनांदगांव। कमिश्नर दुर्ग संभाग दिलीप वासनीकर और कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने रात को राजनांदगांव विकासखंड के राजा भानपुरी धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने केंद्र में बारदाना रजिस्टर, किसान पंजीयन रजिस्टर, धान खरीदी रजिस्टर का निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारी से धान खरीदी के लक्ष्य और सभी तक खरीदे गए धान की मात्रा की जानकारी ली। कलेक्टर श्री मौर्य ने प्रभारी को सभी पात्र किसानों का धान निर्धारित समय तक खरीदी करने के निदेश दिए। उन्होंने कहा कि दिन में ही धान की खरीदी की जाए। राज्य शासन के निर्देशानुसार नए और पुराने बारदाने का उपयोग किया जाना है। कोचियों का धान ख़रीदने की शिकायत मिलने पर प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर जिला खाद्य अधिकारी श्री किशोर कुमार सोमवार भी उपस्थित थे।
कमिश्नर और कलेक्टर ने राजा भानपुरी धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया
