रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय नौसेना दिवस पर जल सीमाओं के प्रहरी, साहस, शौर्य और निष्ठा के प्रतीक भारतीय नौसैनिकों और उनके परिवारों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने कहा है कि भारतीय नौसैनिकों के अदम्य साहस और पराक्रम ने हमेशा हर भारतीय को गौरवान्वित किया है।
भारतीय नौसेना दिवस पर सभी नौसैनिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपके अदम्य साहस और पराक्रम ने हमेशा हर भारतीय को गौरवान्वित किया है।
आज पूरा राष्ट्र आपसे कह रहा है- आप हैं, तो हम हैं। #IndianNavyDay 🇮🇳
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 4, 2021
समुद्री सीमा की रक्षा के साथ नौसैनिकों ने प्राकृतिक आपदाओं और विपरीत परिस्थितियों में आगे बढ़कर देश सेवा की है। पूरा देश एक स्वर में सभी भारतीय नौसैनिकों की राष्ट्रसेवा का अभिनंदन करता है।