रायपुर। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत रविवार को ओडिसा के ओडिसा के कालाहांडी जिले के भवानीपटना में आयोजित नृत्य संगम उत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में श्री भगत का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री भक्त चरणदास ने की। भवानीपटना के लाल बहादूर शास्त्री स्टेडियम में 20 से 22 दिसम्बर 2019 तक नृत्य संगम उत्सव का आयोजन ओडिसा के भाषा साहित्य और संस्कृति विभाग के सहयोग से ओडिसा के सांस्कृतिक संगठन प्रतिवा द्वारा आयोजित किया गया है।
‘नृत्य संगम-2019’ के मंच से ओड़िशा के कलाकारों को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2019 के लिये आमंत्रित किया। मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि इस राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव ने अंतर्राष्ट्रीय रूप ले लिया है। इसमें अन्य देशों के आदिवासी कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। pic.twitter.com/K3MsSiUeHP
— Amarjeet Bhagat (@amarjeetmla) December 23, 2019
श्री भगत ने नृत्य संगम उत्सव में ओडिसा के लोक कलाकारों को छत्तीसगढ़ में 27 से 29 दिसम्बर तक आयोजित हो रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में आने का न्यौता दिया। श्री भगत ने बताया कि छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव ने अब अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव का स्वरूप ले लिया है और इसमें देश के 25 राज्यों के आदिवासी नृत्य दलों के साथ अन्य देशों के आदिवासी नृत्य दल भी शामिल हो रहे हैं। श्री भगत ने नृत्य संगम उत्सव के आयोजकों को शुभकामनाएं और बधाई दी। नृत्य उत्सव संगम ओडिसा के लोक कलाकारों ने मनमोहक आदिवासी लोक कला नृत्य का प्रदर्शन किया।
कल ओड़ीशा के भवानीपटना में आयोजित आदिवासी लोक नृत्य उत्सव ‘नृत्य संगम-2019’ में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का अवसर मिला। इस कार्यक्रम में ओड़िशा के लोक कलाकारों ने मनमोहक आदिवासी लोक नृत्य कला का प्रदर्शन किया। इस कामयाब आयोजन के लिये आयोजन समिति को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ। pic.twitter.com/ndjbxRa6ou
— Amarjeet Bhagat (@amarjeetmla) December 23, 2019
