मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि अपनी प्रतिभा और योग्यता के बल पर महिलाओं ने हर क्षेत्र में एक नया आयाम हासिल किया है। राजपथ पर परेड का नेतृत्व हो या सशस्त्र सेना में महिलाओं का स्थायी कमीशन,यह सब महिलाओं की सशक्त उपस्थिति को दर्शाता है।

महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा है कि आधी आबादी के विकास के बिना हम प्रगति की कल्पना नहीं कर सकते। महिलाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं और उन्हें आगे बढ़ने हर अवसर प्रदान करें,तभी वास्तविक विकास संभव हो सकेगा।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.