महापौर ने शहर के नागरिकों के साथ नगर निगम गार्डन में सुनी लोकवाणी

रायपुर। रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने शहर के नागरिकों के साथ आज यहां नगर निगम परिसर के उद्यान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी के श्रवण के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने लोकवाणी के माध्यम से आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के मौके पर उनके विचारों को युवाओं के सर्वोंगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। श्री ढेबर ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने युवाओं पर भरोसा और विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निर्वहन करने की बात कही है, जो हमारे युवाओं को वास्तव में प्रेरित करती है। श्री ढेबर ने लोकवाणी में सेवा का एक साल के तहत शासन द्वारा शुरू की गई योजनाओं को ग्रामीण, किसान और गरीब तबकों के लिए बेहद उपयोगी और सार्थक बताया है।

इसी तरह से लोकवाणी श्रवण के बाद नगर निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे ने कहा कि वास्तविक रूप से भूपेश बघेल राज्य के युवाओं को शासन की योजनाओं के माध्यम से रोजगार, उद्योग और व्यापार से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाना चाहते हैं। इसी तरह से रेडियों वार्ता को सुनने के बाद सर्वश्री कन्हैया अग्रवाल, राहुल शुक्ला, मोहम्मद फहीम खान, दयासागर सोना, इस्माईल भाई, रियाज भाई, सदाशिव सोनी और उपस्थित नागरिकों ने डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना के माध्यम से गरीब मरीजों का गंभीर किस्म की बीमारियों के इलाज के लिए 20 लाख रूपए तक का खर्च शासन द्वारा किए जाने को, शासन की महत्वपूर्ण पहल बताया। मुख्यमंत्री द्वारा युवाओं को समर्थ, सम्पन्न और सशक्त बनाने की बात भी श्रोताओं को महत्वपूर्ण लगी, वही युवा उत्सव के माध्यम से युवाओं को अपनी संस्कृति से लगाव और क्षेत्रियता से उपर उठकर आपसी मेल-जोल से प्रदेश और देश के विकास में युवाओं की भागीदारी की बात को सराहा। रेडियो वार्ता में शिक्षकों की भर्ती और आठ वर्ष सेवा पूर्ण करने शिक्षकों का नियमितिकरण की बात को भी लोगों ने सराहा।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.