रायपुर। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजिम भक्तिन तेलिन माता जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने कहा है कि धर्मनिष्ठा और कर्मठ राजिम माता के नाम पर छत्तीसगढ़ की धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी राजिम का नाम पड़ा है। उन्होंने कहा कि भक्तिन तेलिन माता का त्याग, तपस्या और सत्कर्म हमे हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।
भगवान श्री राजीव लोचन पर अपार श्रद्धा एवं भक्ति रखने वाली राजिम भक्तिन तेलिन माता जी की जयंती पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं।
उनका त्याग, तपस्या और सत्कर्म हम सबके लिए प्रेरणा है। pic.twitter.com/nFIkkjozlK
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 7, 2020