राज्यपाल सुश्री उइके ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय देवेंद्र कुमारी सिंहदेव को दी श्रद्धांजलि

रायपुर(बीएनएस)। राज्यपाल अनुसुईया उइके आज अंबिकापुर में अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री टी.एस. सिंहदेव की माता स्वर्गीय देवेंद्र कुमारी सिंहदेव की सरगुजा पैलेस में आयोजित चंदन पान एवं ब्रम्हभोज कार्यक्रम में शामिल हुई और उनके छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त किया। ज्ञातव्य है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय देवेंद्र कुमारी सिंहदेव का विगत 10 फरवरी को मेदांन्ता हॉस्पिटल में निधन हो गया था।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.