रायपुर। राज्य स्तरीय गुरू घासीदास लोककला महोत्सव दुर्ग जिले के भिलाइ-3 स्थित मंगल भवन के सामने मैदान में 16 और 17 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है। गुरू घासीदास लोककला महोत्सव का उद्घाटन समारोह 16 जनवरी को होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम होंगे और अध्यक्षता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार करेंगे। समारोह में विधायक सर्वश्री अरूण बोरा, देवेन्द्र यादव, विद्यारतन भसीन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य…
टैग: कार्यक्रम
मुख्यमंत्री 13 जनवरी को रायगढ़, जांजगीर-चांपा, चिरमिरी और भिलाई के दौरे पर
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 13 जनवरी को रायगढ़, जांजगीर-चांपा और चिरमिरी के दौरे पर जाएंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से पूर्वान्ह 11ः10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11ः55 बजे रायगढ़ पहुंचेंगे और वहां दोपहर 12 बजे नगर निगम रायगढ़ के महापौर और सभापति के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 1ः25 बजे जांजगीर चांपा आएंगे और वहां पदभार ग्रहण समारोह के बाद 3ः00 बजे कोरिया जिले के चिरमिरी पहुंचकर नगर निगम चिरमिरी के महापौर और सभापति के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। श्री बघेल शाम…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 12 जनवरी के कार्यक्रम
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 जनवरी को रायपुर और दुर्ग जिले के पाटन तहसील के ग्राम कुर्मीगुंडरा के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्वान्ह 11 बजे रायपुर के होटल कोर्टयार्ड मैरियट में एन.डी.टी.वी. कॉनक्लेव में शामिल होने के बाद दोपहर 12 बजे साइंस कॉलेज मैदान पहुंचेंगे और राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.30 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर शाम 4 बजे दुर्ग जिले के पाटन तहसील के ग्राम कुर्मीगुंडरा पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने…
सुपोषण के लिए मुख्यमंत्री का छेरछेरा जोहार : श्री बघेल 10 जनवरी को दुधाधारी मठ परिसर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल
रायपुर। छत्तीसगढ़ में छेरछेरा त्यौहार का बहुत महत्व है। यह त्यौहार पौष पूर्णिमा को छेरछेरा पुन्नी के रूप में मनाया जाता है। इसमें दान करने की परम्परा है। दान, धर्म और फसल उत्सव के रूप में मनाए जाने वाला छेरछेरा पुन्नी के दिन 10 जनवरी को सवेरे 9 बजे छेरछेरा जोहार कार्यक्रम का आयोजन दूधाधारी मंदिर मठपारा में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और दूधाधारी मंदिर में पूजा-अर्चना कर राजेश्री महंत रामसुदंर दास से छेरछेरा दान लेकर प्रदेश…
