राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में युवाओं ने कैनवास पर बिखेरे छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के विभिन्न रंग

रायपुर। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में आज यहां खेल संचालनालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने कैनवास पर अपनी तूलिका से छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के विविध रंगों को उकेरा। कलाकारों ने चित्रों में छत्तीसगढ़ के खेत-खलिहान, समृद्ध नृत्य शैलियों, पारंपरिक वेशभूषा और आभूषणों, वाद्य-यंत्रों, भित्ती चित्र सहित राज्य पशु को अपनी कल्पना के रंग दिए। प्रतियोगिता में 15 से 40 वर्ष आयु वर्ग में 24 और 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 5 प्रतिभागी शामिल हुये। प्रतियोगिता के निर्णायक रायपुर के चित्रकार प्रमोद साहू, जयश्री भगवानानी…