हमारा लक्ष्य गगनचुंबी इमारतों का निर्माण करना नहीं है, बल्कि व्यक्तियों पर ध्यान केंद्रित करना है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारा लक्ष्य गगनचुंबी इमारतों और हवाई अड्डों का निर्माण करना नही है, बल्कि छत्तीसगढ़ में रहने वाले व्यक्तियों पर ध्यान केंद्रित करना है। श्री बघेल आज चेन्नई में द न्यू इंडियन एक्सप्रेस – थिंक एडु कॉन्क्लेव 2020 के श्रोताओं को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने उन कार्यक्रमों के बारे में भी बताया जो उनकी एक वर्षीय सरकार ने राज्य के विकास को बढ़ावा देने के लिए अपनाए हैं। श्री बघेल ने कहा कि हमारे राज्य में किसानों को धान का पूरे…