रायपुर। छत्तीसगढ़ी की कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था में आज का दिन विशेष महत्व का है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में यह पर्व आज बड़े उत्साह से मनाया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस पर्व पर राजधानी रायपुर के मठपारा में दुधाधारी मठ के आसपास कई घरों में जाकर छेर छेरा पुन्नी का दान लिया। आज राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक एवं प्राचीन दुधाधारी मठ में आयोजित अन्नदान के महापर्व छेर छेरा जोहार कार्यक्रम में दुधाधारी मंदिर पहुंचकर भगवान संकट मोचन हनुमान जी, स्वामी बालाजी भगवान और राम दरबार में पूजा-अर्चना की…
