रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 10 तारीख को सवेरे छेरछेरा पुन्नी के दिन प्राचीन और ऐतिहासक दूधाधारी मठ में जाकर पूजा-अर्चना करेंगे और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री बघेल महंत राजेश्री रामसुन्दर दास से अन्नदान लेकर मंदिर के आस-पास के घरों में जाकर दान लेंगे। मुख्यमंत्री दान में प्राप्त अन्न को प्रदेश के कुपोषण अभियान के लिए समर्पित करेंगे। ऐतिहासिक दूधाधारी मंदिर में वर्षों पूर्व से छेरछेरा पुन्नी मनाया जा रहा है। मंदिर में भगवान को भोग लगाकर सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरण…
टैग: छेरछेरा
दानशीलता का महापर्व छेरछेरा
छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और परंपरा में छिपे हैं कई नैतिक मूल्य, दानशीलता और परोपकार की भावना। छेरछेरा महापर्व हमारी इसी परम्परा का अंग है। छत्तीसगढ़ की कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था से जुड़ा यह त्यौहार अच्छी फसल होने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह समाज को जोड़ने वाला त्यौहार है। इस दिन अमीर-गरीब, छोटे-बड़े का भेदभाव मिट जाता है। इस दिन अन्नपूर्णा देवी और शाकंभरी मां की पूजा की जाती है। इस त्यौहार के पीछे यह लोक मान्यता है कि इस दिन अन्न दान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती…
