महापौर ने शहर के नागरिकों के साथ नगर निगम गार्डन में सुनी लोकवाणी

रायपुर। रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने शहर के नागरिकों के साथ आज यहां नगर निगम परिसर के उद्यान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी के श्रवण के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने लोकवाणी के माध्यम से आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के मौके पर उनके विचारों को युवाओं के सर्वोंगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। श्री ढेबर ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने युवाओं पर भरोसा और विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निर्वहन करने की बात कही है,…