नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के साथ ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट किया है। कैफ ने इस फोटो में खुद को सुदामा और सचिन को ‘भगवान कृष्ण’ बताया है। उत्तर प्रदेश टीम के पूर्व कप्तान कैफ ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, “भगवान कृष्ण के साथ मेरा सुदामा पल।” मोहम्मद कैफ के ट्वीट के सोशल मीडिया पर अब उनकी काफी तारीफ हो रही है। क्रिकेट जगत में सबसे अच्छे फील्डरों की बात की जाए तो इसमें मोहम्मद कैफ का नाम सबको…
