स्वामी विवेकानंद ने भारत के आध्यात्मिक ज्ञान को पूरी दुनिया तक पहुंचाया : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि स्वामी विवेकानंद ने भारत के आध्यात्मिक ज्ञान को पूरी दुनिया तक पहुंचाया। वे एक क्रांतिकारी संत थे। उन्होंने विश्व बंधुत्व की बात कही। वे शिकागो गए ताकि भारत के आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ पूरी दुनिया को मिले और पूरी दुनिया के विज्ञान का लाभ भारत को मिले। वे युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के विवेकानंद आश्रम में आयोजित स्वामी विवेकानंद जयंती उद्घाटन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। रायपुर स्वामी विवेकानंद आश्रम के स्वामी सत्यरूपानंद, नारायणपुर…

हर साल 12 से 14 जनवरी तक होगा युवा महोत्सव : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर में 12 से 14 जनवरी तक आयोजित राज्य युवा महोत्सव में युवाओं के जोश, उत्साह और उनकी मांग को देखते हर साल युवा महोत्सव के आयोजन की घोषणा की। यह आयोजन हर वर्ष स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिन के अवसर पर 12 से 14 जनवरी तक होगा। मुख्यमंत्री ने युवा महोत्सव में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप पांच-पांच सौ रुपए देने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में तीन दिनों तक चले राज्य…

युवा महोत्सव में विजेता प्रतिभागी और दल हुए सम्मानित

रायपुर। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के 37 विधाओं में प्रदेश के सभी जिला के प्रतिभागियों और दलों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित अन्य अतिथियों के द्वारा विभिन्न विधाओं के विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किए। खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकनृत्य : प्रथम रायपुर, द्वितीय बिलासपुर, तृतीय धमतरी। 40 वर्ष से अधिक पहला राजनांदगांव, सुकमा दूसरा, तृतीय रायपुर। लोकगीत : प्रथम राजनांदगांव, द्वितीय गरियाबंद, तृतीय रायपुर। 40 वर्ष से अधिक में…

छत्तीसगढ़ के व्यापार और उद्योग जगत में नहीं, नक्सली गतिविधियों में आयी मंदी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य सरकार की पिछल एक वर्ष की योजनाओं से छत्तीसगढ़ के व्यापार और उद्योग जगत में नया उछाल आया है। छत्तीसगढ़ मंदी के प्रभाव से अछूता रहा है। छत्तीसगढ़ के व्यापार और उद्योग जगत में नहीं, बल्कि नक्सली गतिविधियों में मंदी आयी है। उन्हें भर्ती के लिए लोग नही मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रत्येक व्यक्ति का विकास है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाओं के साथ सुरक्षा देने का काम…

लोकवाणी 12 जनवरी को : ‘सेवा का एक साल’ विषय पर होगी बात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की छठवीं कड़ी का प्रसारण आगामी 12 जनवरी को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों एफ.एम. तथा क्षेत्रीय न्यूज चैनलों से सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज के हर वर्ग की भावनाओं, सवालों और सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए लोकवाणी रेडियोवार्ता प्रारंभ की है। लोकवाणी में इस बार का विषय ’सेवा का एक साल’ रखा गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व हिन्दी दिवस की दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनता को विश्व हिन्दी दिवस की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हिन्दी भाषा से पूरी दुनिया में हमारी संस्कृति, विकास और पहचान कायम होती है। एक प्रसिद्ध कविता में कहा गया है ‘निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्न्ति को मूल‘ अर्थात अपनी भाषा से ही उन्नति संभव है, क्योंकि यही सारी उन्नतियों का आधार है। श्री बघेल ने कहा कि यह हम सबका दायित्व है कि हम अपनी राष्ट्रभाषा हिन्दी का सम्मान बढ़ाने का हर संभव प्रयास करें। बच्चों को राष्ट्रभाषा के…

हमारा लक्ष्य गगनचुंबी इमारतों का निर्माण करना नहीं है, बल्कि व्यक्तियों पर ध्यान केंद्रित करना है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारा लक्ष्य गगनचुंबी इमारतों और हवाई अड्डों का निर्माण करना नही है, बल्कि छत्तीसगढ़ में रहने वाले व्यक्तियों पर ध्यान केंद्रित करना है। श्री बघेल आज चेन्नई में द न्यू इंडियन एक्सप्रेस – थिंक एडु कॉन्क्लेव 2020 के श्रोताओं को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने उन कार्यक्रमों के बारे में भी बताया जो उनकी एक वर्षीय सरकार ने राज्य के विकास को बढ़ावा देने के लिए अपनाए हैं। श्री बघेल ने कहा कि हमारे राज्य में किसानों को धान का पूरे…