रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रात रायपुर के कालड़ा नर्सिंग होम जाकर वहां इलाज के लिए भर्ती गिरीश देवांगन से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। श्री बघेल ने श्री देवांगन को जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने डॉक्टरों से श्री देवांगन को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा।
टैग: मुख्यमंत्री
सुपेबेड़ा के किडनी प्रभावितों की होगी जेनेटिक जांच: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास में स्वास्थ्य विभाग की सचिव निहारिका बारिक सिंह और नई दिल्ली के सुप्रसिद्ध किडनी रोग विशेषज्ञों डॉ. विजय खेर और डॉ. विवेकानंद झा ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इन विशेषज्ञों के साथ सुपेबेड़ा के किडनी रोग प्रभावित लोगों के इलाज और बचाव के उपायों के संबंध में विचार-विमर्श किया। ये दोनों विशेषज्ञ आज सुपेबेड़ा गए थे। जहां उन्होंने किडनी पीड़ितों की जांच की और इलाज किया। मुख्यमंत्री ने विचार-विमर्श के दौरान सुपेबेड़ा के किडनी प्रभावितों की जेनेटिक जांच कराने के निर्देश…
मुख्यमंत्री ने युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने मोबाइल एप्प का किया लॉन्च : कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित रोजगार संगी एप्प
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आज शाम युवा महोत्सव के समापन समारोह में कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार रोजगार संगी मोबाइल एप्प लॉन्च किया। कौशल प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा रोजगार संगी मोबाईल एप्प का निर्माण किया गया है। रोजगार संगी मोबाईल एप्प रोजगार प्रदान करने वाली संस्थाओं अथवा व्यक्ति विशेष तथा कौशल प्रशिक्षित युवाओं के मध्य एक सेतु की तरह कार्य करेगा जिसमें रोजगार प्रदान करने वाली संस्थाएं अथवा व्यक्ति…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी की दी शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनता को मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की है। नव सृजन, असीम प्रेम एवं सौहार्द के प्रतीक पर्व लोहड़ी की आप सभी को लख लख बधाईयां।#HappyLohri pic.twitter.com/7ensc69pkk — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 13, 2020 मुख्यमंत्री ने आज यहां जारी शुभकामना संदेश में कहा है कि सूर्य को अन्न धन का दाता और समस्त ऊर्जा का आधार माना गया है। भारत में सूर्य के दक्षिणायन से…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे युवा महोत्सव का समापन
रायपुर। राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम का समापन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा 14 जनवरी को दोपहर 2 बजे किया जाएगा। समापन समारोह की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे। समापन समारोह में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, ग्रामोद्योग…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रेडियोवार्ता ‘लोकवाणी‘ में आम जनता से हुए रू-ब-रू, राज्य सरकार के एक वर्ष के कामकाज का दिया ब्यौरा
एंकर – सभी श्रोताओं को नमस्कार, जय जोहार। – लोकवाणी की छठवीं कड़ी के लिए माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी आकाशवाणी के रायपुर स्टूडियो पधार चुके हैं। – माननीय मुख्यमंत्री जी आपको आकाशवाणी परिवार की ओर से, लोकवाणी के श्रोताओं की ओर से, और अभी इस कार्यक्रम को सुन रहे सभी साथियों की ओर से नववर्ष की गाड़ा-गाड़ा बधाई। – आपके नेतृत्व में बीते वर्ष-2019 में छत्तीसगढ़ में उत्साह, उमंग, स्वाभिमान, अस्मिता और नई ऊर्जा से आगे बढ़ने का नया दौर शुरू हुआ है। छत्तीसगढ़ नई दिशाओं में आगे बढ़ा…
मुख्यमंत्री ने टीवी एंकर की चुनौती स्वीकारी, कार्यक्रम के दौरान हथेली पर चलाया भौंरा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां निजी न्यूज़ चैनल द्वारा आयोजित ’देश का नया विश्वास छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम में पहुंचे थे। राज्य सरकार के काम-काज, सरकार के विजन और राष्ट्रीय परिदृश्य पर विचार-विमर्श के दौरान टीव्ही एंकर ने अचानक मुख्यमंत्री से पूछा कि क्या वे भौंरा चलाकर दिखा सकते हैं। एंकर ने अपनी जेब से भौंरा निकालकर मुख्यमंत्री को दिया। श्री बघेल ने बात-चीत के दौरान भौंरें पर डोरी लपेटी और मंच पर ही बड़ी आसानी से भौंरा चलाकर दिखाया, उन्होंने भौंरे को अपनी हथेली पर लेकर नचाया।
मुख्यमंत्री 13 जनवरी को रायगढ़, जांजगीर-चांपा, चिरमिरी और भिलाई के दौरे पर
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 13 जनवरी को रायगढ़, जांजगीर-चांपा और चिरमिरी के दौरे पर जाएंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से पूर्वान्ह 11ः10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11ः55 बजे रायगढ़ पहुंचेंगे और वहां दोपहर 12 बजे नगर निगम रायगढ़ के महापौर और सभापति के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 1ः25 बजे जांजगीर चांपा आएंगे और वहां पदभार ग्रहण समारोह के बाद 3ः00 बजे कोरिया जिले के चिरमिरी पहुंचकर नगर निगम चिरमिरी के महापौर और सभापति के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। श्री बघेल शाम…
खेल एवं संस्कृति को जीवित रखने का सराहनीय प्रयास -राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने युवाओं को दिया नया नारा : खेलबो-जीतबो-गढ़वो नवा छत्तीसगढ़
रायपुर। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का रंगारंग आगाज रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में हुआ। मुख्य अतिथि राज्यपाल अनुसुईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्यपाल अनुसुईया उइके ने युवा महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल को बधाई देते हुए कहा कि इससे छत्तीसगढ़ के विभिन्न ग्रामीण खेलों, लोक नृत्य, ललित कला और शास्त्रीय संगीत पर आधारित प्रतियोगिताओं से ग्रामीण खेल प्रतिभाएं…
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री गेड़ी चढ़े
रायपुर। राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आज 12 जनवरी से प्रारंभ हुए तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अतिथियों के साथ मंच के नीचे उतरे और वहां गेड़ी पर चढ़े। युवाओं की तालियों से मैदान गूंज उठा। मुख्यमंत्री के साथ विधायक मोहन मरकाम भी गेंड़ी पर चढ़े। इस अवसर पर युवा कल्याण एवं खेल मंत्री उमेश पटेल भी उपस्थित थे।
