एंकर – सभी श्रोताओं को नमस्कार, जय जोहार। – लोकवाणी की छठवीं कड़ी के लिए माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी आकाशवाणी के रायपुर स्टूडियो पधार चुके हैं। – माननीय मुख्यमंत्री जी आपको आकाशवाणी परिवार की ओर से, लोकवाणी के श्रोताओं की ओर से, और अभी इस कार्यक्रम को सुन रहे सभी साथियों की ओर से नववर्ष की गाड़ा-गाड़ा बधाई। – आपके नेतृत्व में बीते वर्ष-2019 में छत्तीसगढ़ में उत्साह, उमंग, स्वाभिमान, अस्मिता और नई ऊर्जा से आगे बढ़ने का नया दौर शुरू हुआ है। छत्तीसगढ़ नई दिशाओं में आगे बढ़ा…
टैग: रेडियोवार्ता लोकवाणी
नई ऊर्जा से प्रारंभ हुआ आगे बढ़ने का नया दौर, देश के नए विश्वास के रूप में उभरा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की छठवीं कड़ी में छत्तीसगढ़वासियों को नववर्ष 2020 की बधाई देते हुए कहा कि आपकी शुभकामनाएं और सहयोग इसी प्रकार मिलता रहेगा तो निश्चित तौर पर आगामी वर्षों में छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदल देंगे। उन्होंने कहा कि हमने अपनी सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल को ‘सेवा और जतन का एक साल‘ कहा है। इन चार शब्दों में बहुत सारी बातें समा जाती है। आज पहले साल के पड़ाव का मुझे यह कहते हुए संतोष है कि हम प्रदेश के ग्रामीणों,…
