सुकमा। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2019-20 के अन्तर्गत संभाग स्तरीय मॉडल प्रदर्शनी का दो दिवसीय आयोजन बस्तर संभाग मुख्ख्यालय जगदलपुर में हुआ। इस मॉडल प्रदर्शनी में सुकमा जिले के 78 प्रतिभागियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रतिभागियों के साथ उनके मार्गदर्शक सुकमा जिले के नोडल अधिकारी गुलराज शर्मा ने बताया कि संभाग स्तरीय इस प्रतियोगिता में जिले के 6 प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। शासकीय माध्यमिक शाला गीदम के राहुल कुमार, पोटाकेबिन गादीरास के संतोष कुमार, मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल…
