अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के रंग में रंगा जिले का हर कोना, मैराथन के लिए सड़कों पर की जा रही आकर्षक पेन्टिग

रायपुर। वाणिज्यिक (आबकारी) एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा, विधायक कोण्डागांव मोहन मरकाम सहित नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप धावकों के उत्साहवर्धन के लिए मैराथन दौड़ में शामिल होकर धावकों का उत्साहवर्धन करेंगे। नारायणपुर नगरीय क्षेत्र सहित माड़ इलाके का कोना-कोना मैराथन के रंग में रंगा नजर आने लगा है। नारायणपुरवासी धावकों के स्वागत के लिए आतुर नजर आ रहे हैं। मुख्य बाजारों के साथ ही मैराथन वाले रास्तों पर रंग-बिरंगे रंगों से आकर्षक पेंटिंग कर सजाया-संवारा जा रहा है। स्थानीय युवाओं, पत्रकारों, गणमान्य नागरिकों द्वारा मैदान स्थल को आकर्षक तरीके से…