खेल प्राधिकरण का गठन सराहनीय, अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज विजेन्दर सिंह

रायपुर। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के शुभारंभ सत्र को सम्बोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज और देश के लिए ओलंम्पिक में पदक विजेता विजेन्दर सिंह छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा खेल प्राधिकरण गठन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। ओलंपियन विजेन्दर सिंह ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल में हारता कोई नही, खिलाड़ी या तो जीतता है या सीखता है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास के लिए खेल विकास प्राधिकरण के गठन के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई दी।…