गौठान के लिए 13 एकड़ जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त, तहसीलदार मालखरौदा की कार्यवाही

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक के निर्देश पर मालखरौदा में पदस्थ तहसीलदार कृष्ण कुमार लहरे ने बेजा कब्जा के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करते हुए जनपद पंचायत मालखरौदा के ग्राम पंचायत सिंघरा में अतिक्रमित करीब 13 एकड़ शासकीय भूमि को आज मुक्त कराने की प्रभावी कार्यवाही की। सिंघरा के ग्रामीणों द्वारा इस भूमि पर वर्षो से बेजाकब्जा कर निजी उपयोग किया जा रहा था। तहसीलदार श्री लहरे ने इस जमीन को मुक्त कराने अतिक्रमण कारियों सहित सी.ई.ओ. जनपद पंचायत मालखरौदा और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सकारात्मक चर्चा की और भूमि को अतिक्रमण…