रायपुर। स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में राजधानी रायपुर में 12 से 14 जनवरी तक आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में बस्तर संभाग से 1288 चयनित कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इनमें 723 पुरूष और 565 महिला युवा कलाकार शामिल हैं। ये सभी युवा कलाकार जिला स्तरीय महोत्सव में लोकनृृत्य, लोकसंगीत, पारम्परिक खेल, पारम्परिक वेशभूषा, पारम्परिक वाद्ययंत्रों से गायन-वादन, समसामयिक विषयों पर वाद-विवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिता तथा छत्तीसगढ़ी व्यंजनों सहित विविध विधाओं में भाग लेकर चयनित हो चुके है। बस्तर संभाग से राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के लिए…
