आगामी चार वर्षाें में दंतेवाड़ा जिले में गरीब परिवारों का प्रतिशत 60 प्रतिशत से घटकर होगा 20 प्रतिशत से कम : मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को दिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगामी चार वर्षाें में दक्षिण बस्तर-दन्तेवाड़ा जिले में गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले परिवारों का प्रतिशत 60 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत से कम करने के लिए मुख्य सचिव को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उन्हें आजीविका के लाभप्रद साधनों से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। श्री बघेल ने कहा है कि बस्तर प्राधिकरण के लिए आगामी बजट में 100 करोड़ रूपए की राशि आबंटित की जाए और इस राशि…

छेरछेरा पुन्नी पर मुख्यमंत्री ने घरों में जाकर लिया अन्नदान, फूलों की वर्षा और तिलक लगाकर हुआ स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ी की कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था में आज का दिन विशेष महत्व का है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में यह पर्व आज बड़े उत्साह से मनाया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस पर्व पर राजधानी रायपुर के मठपारा में दुधाधारी मठ के आसपास कई घरों में जाकर छेर छेरा पुन्नी का दान लिया। आज राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक एवं प्राचीन दुधाधारी मठ में आयोजित अन्नदान के महापर्व छेर छेरा जोहार कार्यक्रम में दुधाधारी मंदिर पहुंचकर भगवान संकट मोचन हनुमान जी, स्वामी बालाजी भगवान और राम दरबार में पूजा-अर्चना की…

मुख्यमंत्री 11 जनवरी को देखने जाएंगे फिल्म ‘छपाक‘, ऐसिड अटैक सर्वाइवर पर बनी फिल्म छपाक को छत्तीसगढ़ में किया गया है टैक्स फ्री

रायपुर। मुख्यमंत्रीj भूपेश बघेल कल 11 जनवरी को ऐसिड अटैक सर्वाइवर पर बनी फिल्म छपाक को देखने जाएंगे। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में फिल्म ‘‘छपाक‘‘को टैक्स फ्री कर दिया है। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा है कि समाज में महिलाओं के ऊपर तेजाब से हमले करने जैसे जघन्य अपराध को दर्शाती और हमारे समाज को जागरूक करती हिन्दी फिल्म छपाक को सरकार ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है। स्वयं जागरूक बनें और समाज को जागरूक करें। मैं आज ऐसिड अटैक सर्वाइवर पर बनी फिल्म…

राज्यपाल अनुसुईया उइके राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का करेंगी शुभारंभ, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम की करेंगे अध्यक्षता

रायपुर। राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ 12 जनवरी को दोपहर 12 बजे राज्यपाल अनुसुईया उइके के द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे, अति विशिष्ट अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत होंगे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, राजस्व मंत्री जयसिंह…

गांधी जी के विचारों के अनुरूप बनाए विकास की नीति : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नगर निगम दुर्ग के नवनिर्वाचित महापौर एवं सभापति के कार्यभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने महापौर और निगम के पदाधिकारियों को गांधी जी के विचारों पर आधारित विकास नीति बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शहरी विकास और शहरवासियों के जरूरतों को प्राथमिकता से पूरा करने का लक्ष्य रखे। मुख्यमंत्री ने दुर्ग नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर धीरज बाकलीवाल एवं सभापति राजेश यादव सहित सभी पार्षदों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी कोई योजना बनाएं, अंतिम व्यक्ति का…

अन्नदान का महापर्व है छेरछेरा, मुख्यमंत्री अन्नदान लेकर सुपोषण अभियान को करेंगे समर्पित

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 10 तारीख को सवेरे छेरछेरा पुन्नी के दिन प्राचीन और ऐतिहासक दूधाधारी मठ में जाकर पूजा-अर्चना करेंगे और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री बघेल महंत राजेश्री रामसुन्दर दास से अन्नदान लेकर मंदिर के आस-पास के घरों में जाकर दान लेंगे। मुख्यमंत्री दान में प्राप्त अन्न को प्रदेश के कुपोषण अभियान के लिए समर्पित करेंगे। ऐतिहासिक दूधाधारी मंदिर में वर्षों पूर्व से छेरछेरा पुन्नी मनाया जा रहा है। मंदिर में भगवान को भोग लगाकर सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरण…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व हिन्दी दिवस की दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनता को विश्व हिन्दी दिवस की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हिन्दी भाषा से पूरी दुनिया में हमारी संस्कृति, विकास और पहचान कायम होती है। एक प्रसिद्ध कविता में कहा गया है ‘निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्न्ति को मूल‘ अर्थात अपनी भाषा से ही उन्नति संभव है, क्योंकि यही सारी उन्नतियों का आधार है। श्री बघेल ने कहा कि यह हम सबका दायित्व है कि हम अपनी राष्ट्रभाषा हिन्दी का सम्मान बढ़ाने का हर संभव प्रयास करें। बच्चों को राष्ट्रभाषा के…

नगरीय चुनाव में ऐतिहासिक सफलता प्रदेश सरकार के कार्यो पर जनता की मुहर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आम जनता के हित में किए गए कार्यों के फलस्वरूप नगरीय निकाय आम चुनाव में ऐतिहासिक सफलता मिली है। यह प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धि है। इसका श्रेय शहरी जनता के आशीर्वाद, सबकी एकजुटता और मेहनत को जाता है। श्री बघेल आज राजनांदगांव नगर निगम की महापौर हेमा देशमुख के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। श्री बघेल ने स्थानीय पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित इस समारोह में…