राजधानी में 12 जनवरी से होगा तीन दिवसीय महोत्सव, फुगड़ी, भौंरा, गेड़ी दौड़ और डंडा नाच होंगे युवा महोत्सव के प्रमुख आकर्षण

रायपुर। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राज्य शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 12 जनवरी से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस युवा महोत्सव में प्रदेशभर के 6,521 प्रतिभागी 821 विविध कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। छत्तीसगढ़ी ग्रामीण पृष्ठभूमि से संबंधित खेल फुगड़ी, भौंरा, गेड़ी दौड़ एवं चाल के साथ-साथ छत्तीसगढ़ी लोक गीत और लोक नृत्य करमा, राउत नाचा, पंथी, सरहुल, सुवा, डंडा, बस्तरिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में दिखाई देगी। साथ ही छत्तीसगढ़ी संस्कृति से संबंधित चित्रकला, छत्तीसगढ़…