मुख्यमंत्री ने युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने मोबाइल एप्प का किया लॉन्च : कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित रोजगार संगी एप्प

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आज शाम युवा महोत्सव के समापन समारोह में कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार रोजगार संगी मोबाइल एप्प लॉन्च किया। कौशल प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा रोजगार संगी मोबाईल एप्प का निर्माण किया गया है। रोजगार संगी मोबाईल एप्प रोजगार प्रदान करने वाली संस्थाओं अथवा व्यक्ति विशेष तथा कौशल प्रशिक्षित युवाओं के मध्य एक सेतु की तरह कार्य करेगा जिसमें रोजगार प्रदान करने वाली संस्थाएं अथवा व्यक्ति…