भारत को 5 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है: अमित शाह

लखनऊ। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री बनने का रास्ता लखनऊ से होकर जाता है, उसी तरह भारत को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का रास्ता भी UP से ही होकर जाता है। शाह ने यहां दूसरी ‘ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी’ में 65 हजार करोड़ रुपये की 250 से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद कहा, वर्षों से एक उक्ति सुनता आया हूं। सोलह साल की उम्र से सुन रहा हूं कि पीएम बनना है तो उसका रास्ता लखनऊ से होकर जाता…

छत्तीसगढ़ के पास अपार प्राकृतिक संसाधन हैं, प्रकृति को सहेजते हुए इसका दोहन करें, तो जरूर सफलता मिलेगी : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। जिला दुर्ग के पाटन ब्लॉक में मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित डॉ. खूबचंद बघेल जयंती समारोह कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि डाॅ. खूबचंद बघेल दूरदर्शी एवं महान व्यक्ति थे, वे हमेशा संसाधनों को सहेज कर स्थायी विकास की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करते थे। पंजाब में 5 नदियां हैं जिन्हें सहेज कर वे 3 बार फसल लेते हैं। छत्तीसगढ़ में छोटी-बड़ी 255 नदियां और 3000 नाले हैं। इसके बावजूद हम पानी का सिंचाई के रूप में केवल 30 फीसदी ही उपयोग में…

परमार्थ के कार्यो से मिलने वाली दुवाएँ सबसे बड़ी पूंजी – मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नवा रायपुर अटल नगर में सत्य साई संजीवनी अस्पताल के पास सर्वसुविधायुक्त मंगल भवन धर्मशाला का लोकार्पण किया। इस धर्मशाला का निर्माण श्री मानव सेवा संस्थान द्वारा किया गया है। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने संस्था द्वारा समाज सेवा के लिये किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में मानवता की सेवा के लिए बढ़ चढ़ कर कार्य करना बड़ी बात है। परमार्थ के कार्यों से जो दुवाएँ से मिलती है उससे बढ़कर…

नरवा, गरूवा, घुरवा-बारी से समृद्ध व सशक्त होगा प्रदेश, योजना से छत्तीसगढ़ में आ रही खुशहाली

एक समय था जब ग्रामीणजन अपने गांव-घर में बड़ी संख्या में गाय, भैंस, बकरी का संरक्षण और संवर्धन किया करते थे। उनके द्वारा परंपरागत जैविक खेती-किसानी की जाती थी। समय चक्र परिवर्तन एवं शहरीकरण के कारण ग्रामीण जनजीवन प्रभावित होने लगा था, जिस वजह से पर्यावरण में प्रदूषण बढ़ने लगा। ग्रामीणजन अपने लोक परंपरा एवं जनजीवन से दूरी बनाने लग गये थे। खेती-किसानी से अनिच्छा, मजदूरों की किल्लत, महंगे बीज व रसायनिक खाद की उपयोगिता से ग्रामीण परिवेश पूर्ण रूप से बदल चुका था। लोग खेती-किसानी छोड़कर मजदूरी करने अन्य…

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयपाल रेड्डी का निधन, PM मोदी- राहुल गांधी ने निधन पर जताया शोक

हैदराबाद। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री एस जयपाल रेड्डी का शनिवार देर रात हैदराबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। उनके करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी। कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि रेड्डी को हाल में निमोनिया हुआ था और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां देर रात एक बजकर 28 मिनट पर उनका देहांत हो गया। रेड्डी कई दशकों तक सांसद रहे और उन्होंने विभिन्न सरकारों में अहम पद संभाले। वह चार बार विधायक, पांच बार…