मिशन इंद्रधनुष से मैदानी स्वास्थ्य अमले का काम सराहनीय : कलेक्टर

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों की तरह नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिला प्रशासन भी लोगों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर और सजग है। मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना से ख़ासकर ग्रामीणजनों के स्वास्थ्य की जाँच और ज़रूरी उपचार किया जा रहा है। मिशन इंद्रधनुष में राज्य के सात जिलों में शामिल नारायणपुर जि़ले के ओरछा विकासखंड में मैदानी स्वास्थ्य अमले द्वारा इस अभियान के तहत 90 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण का लक्ष्य मिला है। प्रथम चरण सफलतापूर्वक और सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। 25 दिसंबर 2014 से शुरू इस मिशन…

जिले के 15 नगरीय निकाय में 255 वार्ड, एक लाख 80 हजार 427 मतदाता, 292 मतदान केन्द्र, 1168 सदस्य मतदान दल में

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगरी निकाय निर्वाचन 2019 के लिए मतदान प्रक्रिया 21 दिसंबर को पूर्वान्ह 08 बजे से सायं 05 बजे तक किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनक प्रसाद पाठक ने शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन करवाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था की गयी है। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। ऐतिहात के तौर पर 19 दिसंबर को सायं 05 बजे से 21 दिसंबर को मतदान समाप्ति तक मदिरा दुकानों को बंद रखने के आदेश जारी किया गया है।…

मतदान अभिकर्ताओं को अपने दायित्व के कुशलतापूर्वक निर्वहन के लिए निर्देश

रायपुर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका निर्वाचन-2019 के सुचारू संचालन के लिए मतदान अभिकर्ताओं को निर्देशों का शतप्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें बताया गया है कि मतदान अभिकर्ता मतदान के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं, जो समस्त निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। मतदान अभिकर्ता की उपस्थिति से मतदान केन्द्र पर मतदान दल को मतदान कार्य सम्पन्न कराने में सहयोग भी मिलता है, यदि मतदान अभिकर्ता अपने कर्तव्यों का निर्वहन सहयोग की भवना से करें। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान अभिकर्ताओं…

कलेक्टर ने कृषि उपज मण्डी पहुंचकर निकाय चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया

बेमेतरा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिखा राजपूत तिवारी ने आज दोपहर यहां कृषि उपज मण्डी परिसर पहुंचकर नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों का अवलोकन किया। नगर पालिका परिषद बेमेतरा के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारियों को मतदान सामग्री कृषि उपज मण्डी परिसर बेमतरा से वितरण शुक्रवार 20 दिसम्बर को सवेरे किया जाएगा। जिले के नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान शनिवार 21 दिसम्बर को होगा। जिलाधीश ने दूरभाष पर नगर पंचायत बेरला, साजा, थानखम्हरिया, देवकर, परपोड़ी, एवं नवागढ़ के रिटर्निंग आफिसर से चुनाव तैयारियों की जानकारी ली। संबंधित रिटर्निंग आफिसरों…

कलेक्टर ने फसल बीमा रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

बेमेतरा। कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी ने आज दोपहर कलेक्टोरेट परिसर बेमेतरा में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार- प्रसार के उद्देश्य से निकाले गये प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के सभी 05 तहसील- साजा, थानखम्हरिया, नवागढ़, बेरला, एवं बेमेतरा में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संबंध में किसानों को जागरूक करेगा। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेमेतरा जगन्नाथ वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी कृषि आर.के.सोलंकी. सहाकय संचालक कृषि श्री शर्मा उपस्थित थे। प्राकृतिक आपदाओं, कीट एवं रोगों के परिणाम स्वरूप अधिसूचित फसलों के नष्ट होने…

मतदानकर्मियों की सुविधा का ध्यान रखें सेक्टर अधिकारी : कलेक्टर

बिलासपुर। कलेक्टर डॉ.संजय अलंग ने आज नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु नियुक्त सेक्टर अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित मतदान संपन्न कराने का निर्देश दिया। कलेक्टर ने कहा कि मतदानकर्मियों को ड्यूटी के दौरान कोई परेशानी न हो, उनकी सुविधा का पूर्ण ध्यान रखा जाये। मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने मतदान की तैयारियों की समीक्षा की। निर्वाचन से संबंधित शिकायत प्राप्त करने के लिये गठित शिकायत सेल और कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने और विजिलेंस टीम को सतत् सक्रिय रखने का निर्देश दिया।…

कलेक्टर द्वारा किया गया बीज प्रक्रिया केन्द्र का शुभारंभ, अब जिले मे ही उत्पादित बीजो से हो सकेगा फसलो का उत्पादन

कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड के तत्वाधान मे निर्मित बीज प्रक्रिया केन्द्र कोण्डागांव का उद्घाटन 17 दिसम्बर को कलेक्टर नीलकंठ टेकाम द्वारा किया गया। इस बीज प्रक्रिया केन्द्र से जिले मे उत्पादित धान के बीजो का प्रसंस्करण कर उन्नतशील बीजो का उत्पादन संभव हो पायेगा। जिससे जिले के किसानो को बीजो की उपलब्धता सुलभ होगी तथा बीजो के संदर्भ मे आत्मनिर्भता प्राप्त होगी। इस हेतु जिले के विभिन्न ग्राम चलका, कोनगुड, बयानार, करंजी, कोकोडी, बोलबोला, बड़े कनेरा, माकड़ी, बड़ेघोड़सोड़ा, कुसमा के 74 कृषकों द्वारा कृषि विभाग…

कमिश्नर ने किया धान उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण

अम्बिकापुर। सरगुजा संभाग के कमिश्नर ईमिल लकड़ा ने आज बलरामपुर रामानुजगंज जिले के विभिन्न धान उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर धान खरीदी केन्द्रों का जायजा लिया। अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों को शासन के निर्देशों एवं नियमों का पालन करते हुए सुचारू रूप से धान खरीदी करने क निर्देश दिये। उन्होंने किसानों द्वारा लाये जा रहे धान की नमी मापने के लिए डिजीटल आर्द्रतामापी यंत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान विकासखण्ड राजपुर, शंकरगढ़ एवं कुसमी अंतर्गत बरियों, राजपुर, सेवारी, जमड़ी, डीपाडीह एवं कोदवा धान उपार्जन…

कलेक्टर ने दिलाई ‘‘जाबो’’ कार्यक्रम के तहत अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ

मुंगेली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2019 के कार्य संपादन हेतु ‘‘जाबो’’ कार्यक्रम के तहत 16 दिसम्बर सोमवार को प्रातः 11 बजे कलेक्टोरेट कार्यालय स्थित मनियारी सभाकक्ष में उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सभी अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में शामिल हुए उद्योग मंत्री श्री लखमा, दिया नवदंपत्तियों को दिया आशीर्वाद

रायपुर। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सुकमा केे ग्राम गोंगला में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 265 जोड़ों ने गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया। कार्यक्रम में चार जोड़ों ने मसीही परम्परा के अनुसार विवाह किया और शेष जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर जीवन भर एक-दूसरे का साथ निभाने का वचन लिया। वाणिज्य एवं उद्योग तथा वाणिज्य कर (आबकारी) मंत्री कवासी लखमा ने नवदंपत्तियों को सुखमय जीवन की शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। इससे पहले गोंगला के ग्राम पंचायत भवन से बैंड बाजे के साथ दुल्हों की…