मतगणना के संबंध में बैठक 13 को जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन की मतगणना 23 मई को प्रात: 8 बजे शासकीय पालिटेक्निक कालेज पेण्ड्रीभांठा में की जाएगी। इस संबंध में अभ्यर्थियों और मतगणना अभिकर्ताओं की बैठक 13 मई को दोपहर 12.30 बजे जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में अभ्यर्थियों और मतगणना अभिकर्ताओं को निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित होने के लिए कहा गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बनसोड़ ने मतगणना प्रक्रिया की जानकारी देने के…
साल: 2019
हाईकोर्ट ने एसपी को भेजा अवमानना नोटिस
हाईकोर्ट ने एसपी को भेजा अवमानना नोटिस बिलासपुर। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी मृत हवलदार के देयकों का उसकी पत्नी को भुगतान नहीं करने पर बिलासपुर एसपी को अवमानना नोटिस जारी की गयी है। .हाईकोर्ट ने बिलासपुर एसपी को अवमानना नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब पेश करने के लिए नोटिस जारी किया है। याचिकाकर्ता भगवती वैष्णव के पति मुक्तमणि वैष्णव पुलिस विभाग में बिलासपुर जिले में हवलदार के रूप में पदस्थ थे। सेवानिवृत्त होने के कुछ दिनों बाद उनका निधन हो गया था। पत्नी के आवेदन पर…
नाबालिग से दुष्कर्म,आरोपी फरार
नाबालिग से दुष्कर्म,आरोपी फरार रायपुर। विधानसभा इलाके स्थित दोन्देखुर्द में 16 साल की नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। आरोपी ने नाबालिक को बहलाफुसला कर पास के जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। बहरहाल इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है साथ ही फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।
फर्जी एकाउंट बनाकर 1.75 करोड़ की ठगी,2 गिरफ्तार
फर्जी एकाउंट बनाकर 1.75 करोड़ की ठगी,2 गिरफ्तार अम्बिकापुर। अंबिकापुर पुलिस ने फर्जी एकाउंट बनाकर एक करोड़ 75 लाख रूपये की ठगी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि आरोपी बैंक बैलेंस रखने के शौक में यह गुनाह किया। सरगुजा एसपी सदानंद कुमार ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गांधीनगर इलाके के पीजी कॉलेज के सामने स्थित केनरा बैंक के मैनेजर द्वारा एक खाते में करोड़ों रुपए की संदिग्ध लेन-देन की जानकारी पुलिस को दी गई । गांधीनगर पुलिस टीम ने अपराध की…
धरना दे रहे सामाजिक कार्यकर्ता गिरफ्तार
धरना दे रहे सामाजिक कार्यकर्ता गिरफ्तार रायपुर। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा सरकारी बंगला खाली नहीं करने के मामले में प्रदर्शन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता कुणाल शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है. कुणाल शुक्ला को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें सिविल लाइन थाना में रखा गया है. सामाजिक कार्यकर्ता शुक्ला पूर्व की दी गई चेतावनी के अनुसार गुरुवार को अग्रवाल के शंकर नगर स्थित सरकारी निवास के सामने धरने पर बैठे थे. शुक्ला अपने साथ महात्मा गांधी और गुरु घासीदास बाबा की तस्वीरें लेकर धरने पर बैठ गए थे…
युवक पर तलवार से हमला, गंभीर
युवक पर तलवार से हमला, गंभीर रायपुर। हीरापुर स्थित टेंगना तालाब के पास शराब के नशे में एक युवक ने दूसरे युवक पर तलवार से प्राणघातक हमला कर दिया है। जिससे घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं आरोपी के खिलाफ कबीरनगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। टाटीबंध साहू पारा बस्ती निवासी फेलिक्स मसीह राज मिस्त्री काम करता है। बताया जाता है कि कल रात फेलिक्स अपने दोस्त राजकुमार, दीपक, पारस सोनी व भाऊलाल उर्फ प्रेमलाल के साथ टेंगना तालाब के पास…
छेडख़ानी कर मारपीट के मामले में आरोपी गिरफ्तार
छेडख़ानी कर मारपीट के मामले में आरोपी गिरफ्तार रायपुर। छेडख़ानी और मारपीट के मामले में राजेन्द्र नगर पुलिस ने आरोपी जीतू बारले को गिरफ्तार कर लिया है। करीब 20 दिन पहले आरोपी के खिलाफ राजेंद्र नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें आरोपी ने कार सवार दंपत्ति के साथ मारपीट की थी जिसमें एक आरक्षक भी शामिल था। आरक्षक की पहचान दुष्यंत सिंह के रूप में हुई थी जिसे एसपी आरिफ शेख ने निलंबित कर दिया था। वहीं मामले में एएसआई श्रवण मिश्रा पर लापरवाही बरतने पर भी…
छत्तीसगढ़ ने दोबारा रचा कीर्तिमान : प्रदेश के किसी भी मतदान केन्द्र में पुनर्मतदान नहीं
छत्तीसगढ़ ने दोबारा रचा कीर्तिमान : प्रदेश के किसी भी मतदान केन्द्र में पुनर्मतदान नहीं रायपुर। लोकसभा निर्वाचन – 2019 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में किसी भी मतदान केन्द्र में पुनर्मतदान नहीं होगा। यह गौरवशाली उपलब्धि छत्तीसगढ़ राज्य के लिए कीर्तिमान है। निर्वाचन के लिए प्रदेश में तीन चरणों 11, 18 तथा 23 अप्रैल 2019 को हुए मतदान के दौरान 23 हजार 732 मतदान केन्द्रों में किसी भी मतदान केन्द्र में पुनर्मतदान नहीं हुआ। बताया गया है कि भारत निर्वाचन आयोग छत्तीसगढ़ राज्य के किसी भी लोकसभा क्षेत्र के किसी…
गांधी परिवार ने INS विराट का इस्तेमाल निजी टैक्सी के रूप में किया: PM नरेंद्र मोदी
गांधी परिवार ने INS विराट का इस्तेमाल निजी टैक्सी के रूप में किया: PM नरेंद्र मोदी नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली में उन्होंने नई दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रामलीला मैदान में चुनावी रैली को संबोधित किया। दिल्ली में पंजाब-हरियाणा का जोश है, तो पूर्वांचल की मिठास है, नोर्थ ईस्ट का उत्साह है तो दक्षिण भारत की सौम्यता। ये मेरा सौभाग्य है कि आपने मुझे सेवा का अवसर दिया। PM नरेंद्र मोदी ने ये बातें दिल्ली के रामलीला मैदान में…
विदेशी तोहफे अब मुकेश गुप्ता के लिए बने सांसत
विदेशी तोहफे अब मुकेश गुप्ता के लिए बने सांसत रायपुर। निलंबित डीजी मुकेश गुप्ता के खिलाफ कुछ मामलों में जांच चल रही है अब नया मामला सामने आया है जिसमें विदेशों में रहने वाले उनके दोस्तों ने जो तोहफे दिए हैं उनकी कीमत गुप्ता ने अब तक नहीं बतायी थी। हालांकि गृह विभाग की ओर से उन्हे पत्र लिखा गया था। बताया गया है कि पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर द्वारा गुप्ता के खिलाफ शिकायतों का पुलिंदा मुख्यमंत्री को दिया गया था उसमें यह भी शामिल था। बताया गया कि गुप्ता…
