मतदान केन्द्रों के दस्तावेजों की संवीक्षा के दौरान प्रेक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य

रायपुर। जिले में प्रेक्षकों को सौंपे गए नगरीय निकायों में से बड़े नगरीय निकाय या संवदेनशील नगरीय निकाय में प्रेक्षक की उपस्थिति अनिवार्य होगी। अन्य नगरीय निकाय जहां प्रेक्षक उपस्थित नहीं हैं, वहां रिटर्निंग ऑफिसर दस्तावेजों की संवीक्षा करेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले के समस्त कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन (स्थानीय निर्वाचन ) को निर्देशित किया है कि नगरपालिका आम निर्वाचन 2019 के संबंध में प्रेक्षक की उपस्थिति में आयोग के निर्देशों के अनुरूप मतदान की संवीक्षा मतदान के दूसरे दिन की जानी है। निर्देशानुसार पीठासीन अधिकारी की डायरी,…

अवैध धान परिवहन रोकने बड़ी कार्रवाई, एक दिन में दर्ज किए गए 2438 प्रकरण 31 हजार 291 टन धान तथा 280 वाहनों की जप्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों से अवैध धान का परिवहन रोकने और अवैध रूप से संग्रहित धान के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। आज 14 दिसम्बर को अवैध धान संग्रहण के 2438 प्रकरणों में 31 हजार 291 टन धान तथा 280 वाहनों की जप्ती की गई है। यह जानकारी आज यहां मुख्य सचिव श्री आर.पी. मंडल की अध्यक्षता में आयोजित रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों और जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की बैठक में दी गई। मुख्य सचिव ने बैठक में अधिकारियों को धान खरीदी…

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में होंगे शामिल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री के आमंत्रण को स्वीकारा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए के त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निमंत्रण को लेकर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार आज त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में वहां के मुख्यमंत्री बिप्लब देब से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें राज्य में 27 से 29 दिसंबर तक रायपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में आने के लिए आमंत्रित किया। श्री देब ने ने इस…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दावा, पिछले एक साल में एक भी किसान ने नहीं की आत्महत्या

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद से राज्य में एक भी किसान ने आत्महत्या नहीं की है। कांग्रेस की ‘भारत बचाओ’ रैली में बघेल ने कहा, ‘‘ हमारी सरकार किसानों को 2500 रुपये समर्थन मूल्य देना चाहती है लेकिन (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी रोक रहे हैं। फिर भी छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ न्याय होगा। उनकी जेब में 2500 रुपये आएंगे।’’ ये केवल जलाना जानते हैं। ये केवल काटना और बांटना जानते हैं। ये देश में आग लगाना चाहते हैं।…

ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने त्रिपुरा के राज्यपाल श्री बैस से की सौजन्य भेंट मुलाकात

रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने आज अगरतला में त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस से सौजन्य भेंट की। उल्लेखनीय है कि मंत्री गुरु रूद्रकुमार दो दिवसीय त्रिपुरा के प्रवास पर हैं। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल रमेश बैस से भेंटकर राज्य में संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री आज मुक्तेश्वर धाम जाएंगे

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 15 दिसम्बर को रायपुर से दोपहर 1.00 बजे कार द्वारा रवाना होकर मुक्तेश्वर धाम चरौदा (धरसींवा) पहुंचेंगे और मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज ‘राज अधिवेशन समारोह‘ में शामिल होंगे। इसके बाद वे अपरान्ह 3.00 बजे रायपुर लौट आएंगे।

सात वन सरंक्षकों को बनाया गया मुख्य वन संरक्षक और 4 उप वन संरक्षक बने वन संरक्षक

रायपुर। राज्य शासन द्वारा भारतीय वन सेवा के सात वन संरक्षकों को मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। उनमें आर.के. तिवारी,ए.बी. मिंज, नरेन्द्र कुमार पाण्डेय, अनिल सोनी, श्रीमती प्रणिता पाल, राजेश कल्लाजे और श्रीमती शालिनी रैना शामिल हैं। राज्य शासन द्वारा भारतीय वन सेवा के चार उप वन संरक्षकों को वन संरक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। इनमें आर.के. तिवारी, फुलजेंस टोप्पो, एस. जगदीशन और एस. वेंकटाचलम शामिल हैं।

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर 4 हजार 101 लोगों के विरूद्ध हुई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन की घोषणा से राज्य के नगरीय निकायों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील कर दी गई है। राज्य में आदर्श आचरण संहिता के पालन में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसके तहत अब तक चार हजार 101 लोगों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दर्ज 4 हजार 460 प्रकरणों में की गई कार्रवाई से 18 लाख 47 हजार 200 रूपए समन शुल्क की प्राप्ति हुई है। राज्य निर्वाचन आयोग से…

वार्ड क्रमांक 11 से 15 तक के अभ्यर्थियों का व्यय लेखा परीक्षण हेतु तिथि निर्धारित

बिलासपुर। निर्वाचन व्यय संपरीक्षक चंद्रशेखर जांगड़े नगरीय निकाय बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 11 से 15 तक के अभ्यर्थियों का चुनावी व्यय का परीक्षण करेंगे। व्यय परीक्षण हेतु कलेक्टोरेट परिसर स्थित मंथन सभाकक्ष के उपर कक्ष निर्धारित किया गया है। प्रथम संपरीक्षण हेतु 13 दिसंबर को पूर्वान्ह 11 बजे से शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इसी तरह द्वितीय संपरीक्षण हेतु 17 दिसंबर को पूर्वान्ह 11 बजे से शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित है। समस्त अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि वे निर्धारित तिथि,…

जागव बोटर (जाबो) कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें – कलेक्टर

बेमेतरा। जिले में जागव बोटर (जाबो) कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्कूल, कालेजों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिखा राजपूत तिवारी ने इस संबंध में जिला पंचायत के सी.ई.ओ., जनपद पंचायत बेमेतरा, नवागढ़, साजा, बेरला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नगरीय निकाय के सी.एम.ओ. को पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए है। जारी पत्र में कहा गया है कि सभी शासकीय कार्यालयों, शासकीय उपक्रमों एवं अन्य संस्थाओं में मतदान का महत्व समझाया जाए और एक शपथ भी दिलायी जावे, जिले में…