बेमेतरा। जिले में नगरीय निकाय चुनाव निष्पक्ष, निर्विध्न एवं शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए आज कलेक्टोरेट सभागृह में मतदान सामग्री वितरण कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। मास्टर ट्रेनर भानुप्रकाश सोनी, सुनील झा एवं उनकी टीम द्वारा सामग्री वितरण के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर संजय कुमार दीवान, उप जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप ठाकुर भी उपस्थित थे। जिले के नगरीय निकायों में 21 दिसम्बर को मतदान होना है। उसके पूर्व पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों को निर्वाचन…
साल: 2019
‘चेहरे में आई मुस्कान‘ : धान विक्रय कर किसानों के खाते में शीघ्र पहुॅच रही राशि
सूरजपुर। छ.ग.शासन में बदलाव होने के साथ ही योजनाओं में भी बड़े उलट फेर देखने को मिले हैं अगर बात धान खरीदी की करें तो भूपेश बघेल की सरकार बनते ही सर्वप्रथम किसानों के हित में फैसला लेते हुए धान खरीदी समर्थन मूल्य में किये गये वादों को पूरा किया गया। जिसके अनुसार ही समस्त जिले में धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने किसानों से 2500 रूपये समर्थन मूल्य पर धान खरीदने की बात कहीं जिसमें खरीदी के दौरान 1835 रूपये समर्थन मूल्य सीधे…
नगर निगम अम्बिकापुर में 5 सहायक मतदान केन्द्र सहित 137 मतदान केन्द्र बनाये गए : 21 नवम्बर को होगा मतदान
अम्बिकापुर। नगरीय निकाय निर्वाचन 2019 में नगर निगम अम्बिकापुर के 48 वार्डो के लिए 5 सहायक मतदान केन्द्र सहित 137 मतदान केन्द्र बनाये गए हैं। सहायक मतदान केन्द्रों में मतदान केन्द्र 16-क वनमण्डलाधिकारी उत्तर सरगुजा, मतदान केन्द्र 63-क प्राथमिक शाला मायापुर महामाया मंदिर के पास, मतदान केन्द्र 64-क प्राथमिक शाला मायापुर महामाया मंदिर के पास, मतदान केन्द्र 87-क लोक निर्माण विभाग बाबूपारा तथा मतदान केन्द्र 110-क प्राथमिक शाला नवागढ शामिल हैं। इन 137 मतदान केन्द्रों में 21 नवम्बर 2019 को प्रातः 8 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक मतदान होगा।…
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए देंगे न्यौता
रायपुर। पीएचई मंत्री गुरू रूद्र कुमार 13 दिसम्बर शुक्रवार में त्रिपुरा राज्य के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस प्रवास के दौरान मंत्री गुरू रूद्रकुमार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब को राजधानी रायपुर में 27 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में सम्मिलित होने का न्यौता देंगे। उल्लेखनीय है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 27 से 29 दिसम्बर तक छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण भेजा…
कृषि को व्यवसाय के रूप में अपनाने युवाओं को प्रेरित किया जाए : राज्यपाल सुश्री उइके
रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज स्नातक कृषि शिक्षा में पुनर्विचार विषय पर आयोजित भारतीय कृषि विश्वविद्यालय संघ के 44वें वार्षिक कुलपति सम्मेलन में शामिल हुई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दिनों दिन बढ़ रही आबादी की तुलना में रोजगार के अवसर उतने नहीं बढ़ रहे हैं, ऐसे में कृषि ही एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें बड़ी संख्या में रोजगार का निर्माण किया जा सकता है। इसके लिए आवश्यक है कि कृषि को व्यवसाय के रूप में अपनाने युवाओं को प्रेरित किया जाए, जिससे कृषि को उद्योग के रूप…
मुख्यमंत्री श्री बघेल से रोटरी राहत मेडिकल मिशन कोरबा के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में रोटरी राहत मेडिकल मिशन कोरबा के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल को प्रतिनिधि मंडल ने राज्य शाखा रोटरी क्लब तथा रोटरी अंतर्राष्ट्रीय के संयुक्त तत्वाधान में जिला मुख्यालय कोरबा में 19 मार्च से 27 मार्च 2020 तक आयोजित होने वाले निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर के लिए आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने शिविर के आमंत्रण और इसके सफल आयोजन के लिए प्रतिनिधि मंडल को अपनी बधाई…
मुख्यमंत्री श्री बघेल 13 दिसंबर को नई दिल्ली जाएंगे
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 13 दिसंबर को नई दिल्ली जाएंगे। मुख्यमंत्री 13 दिसंबर को दोपहर एक बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से रवाना होकर 2.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां से छत्तीसगढ़ सदन आएंगे एवं यहां स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।
संस्कृति मंत्री श्री भगत ने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का दिया निमंत्रण
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए भेजे गए निमंत्रण को आज संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को दिया। श्री भगत ने असम के मुख्यमंत्री से वहां के लोक कलाकारों का दल छत्तीसगढ़ के इस आयोजन में भेजने का आग्रह किया। आज असम के मुख्यमंत्री श्री @sarbanandsonwal जी से मुलाकात कर उन्हें आदिवासी नृत्य महोत्सव में सहभागिता हेतु आमंत्रित किया। साथ ही नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में असम में हो रहे उग्र विरोध प्रदर्शन के बारे में पता चलने…
मुख्यमंत्री ने टी.पी. बनर्जी के निधन पर गहरा दुखः व्यक्त किया
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टी.पी. बनर्जी के निधन पर गहरा दुखः व्यक्त किया हैै। उन्होंने ईश्वर से मृृत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार जनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। टी.पी. बनर्जी सेन्ट्रल क्रानिकल के वरिष्ठ पत्रकार रतिकांत बनर्जी के पिता थे।
प्रत्येक व्यक्ति की उन्नति और भलाई सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर जिले में उद्यानिकी महाविद्यालय खोलने की घोषणा की है। वें आज जशपुर जिले के कुनकुरी ब्लॉक मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम पंचायत सलियाटोली में आयोजित तीन दिवसीय जशपुर महोत्सव के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता राज्य के प्रत्येक व्यक्ति की उन्नति और भलाई है। उन्होंने जशपुर महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जशपुर जिला प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण है, यहां के लोग मेहनतकश है। यहां के…
