दंतेवाड़ा कलेक्टर टोपेश्वर ने सपरिवार किया मतदान

दंतेवाड़ा कलेक्टर टोपेश्वर ने सपरिवार किया मतदान दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा भी अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचे.पूरे परिवार के साथ पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया.

102 वर्षीय महिला ने किया मताधिकार का प्रयोग

102 वर्षीय महिला ने किया मताधिकार का प्रयोग सुकमा। दोरनापाल निवासी 102 वर्षीय महिला विस्वास ने मतदान केंद्र पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि वे आजादी के बाद से ही अपने मताधिकार का उपयोग करते आ रही है।

शिफ्ट किए गए मतदान केंद्रों में विलंब से पहुंचे मतदाता

शिफ्ट किए गए मतदान केंद्रों में विलंब से पहुंचे मतदाता पखांजूर। अति संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण नारायणपुर जिला के तीन मतदान केंद्र को कांकेर जिला में शिफ्ट किया गया। शिफ्ट किए गए पोलिंग बूथ में कोई भी मतदान करने नहीं आया है। नारायणपुर जिला के पांगुर पंचायत और कोंगे को कांकेर जिला के छोटेबेठिया क्षेत्र के अंतर्गत धरमपुर पंचायत में शिफ्ट किया गया और यहां मतदान कराया जा रहा है। यहां बूथ क्रमांक 1 में मतदाता संख्या 166 है, जिसमे पुरुष मतदाता 81 और महिला मतदाता की संख्या 85…

12 किमी पैदल चलकर वोट डालने पहुंच रहे ग्रामीण

12 किमी पैदल चलकर वोट डालने पहुंच रहे ग्रामीण सुकमा । बस्तर लोकसभा सीट के अंदरूनी नक्सल प्रभावित क्षेत्र में ग्रामीण करीब 12 किमी पैदल चलकर मतदान करने पहुंचे। यह इलाका पूरी तरह से नक्सल प्रभावित हैं।नक्सली विरोध के चलते सुरक्षा कारणों से गोण्डेरास, गोंदपल्ली व पेरमापारा गांव के मतदान केंद्र को कोंड़रे गांव में शिफ्ट किया गया हैं। मतदान केंद्र में भारी सुरक्षाबल तैनात किया गया हैं। नक्सलियों ने इस इलाके में ग्रामीणों की बैठक लेकर उन्हें मतदान से दूर रहने के लिए कहा था। नक्सलियों ने इस इलाके…

पूर्व नक्सली ने चुनाव में बखूबी निभाया जिम्मेदारी

पूर्व नक्सली ने चुनाव में बखूबी निभाया जिम्मेदारी कोंटा। कभी लोकतंत्र के खिलाफ रहे कोंटा एरिया कमेटी कमांडर अर्जुन और एलओएस कमांडर वेट्टी रामा नक्सली गतिविधियों में शामिल रहकर कई वारदातों को अंजाम दे चुके है, आज वही लोकतंत्र के त्योहार की सुरक्षा का जिम्मा अपने कंधों पर लेकर लोकसभा चुनाव में अपना दायित्व निभा रहे थे। बीते दिनों नक्सल इलाके में 2001 से सक्रिय 8 लाख का इनामी नक्सली अर्जुन ने पुलिस के सामने सरेंडर किया था। कोंटा एरिया कमेटी का चीफ अर्जुन 15 वर्ष की आयु से नक्सली…

चुनाव ड्यूटी से बचने वाले कर्मचारियों को कलेक्टर ने दी चेतावनी

चुनाव ड्यूटी से बचने वाले कर्मचारियों को कलेक्टर ने दी चेतावनी बेमेतरा। लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान कुछ शासकीय कर्मचारियों द्वारा चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए जबरन बीमार होने का बहाना किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महादेव कावरे ने ऐसे कर्मचारियों को ताकिद किया है कि वे इसके लिए मेडिकल बोर्ड का सर्टिफिकेट प्रस्तुत करें। इसके उपरान्त ही उनके चिकित्सा अवकाश पर विचार किया जाएगा। कलेक्टर ने चुनाव ड्यूटी में कोताही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

ट्रेनिंग में गैरहाजिर एक दर्जन कर्मचारियों को शो-कॉज नोटिस

ट्रेनिंग में गैरहाजिर एक दर्जन कर्मचारियों को शो-कॉज नोटिस बेमेतरा। लोकसभा निर्वाचन के लिए चुनाव प्रशिक्षण में गैर हाजिर रहने वाले एक दर्जन शासकीय कर्मचारियों को निर्वाचन कार्य में लापरवाही मानते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री महादेव कावरे ने निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में शासकीय दायित्व का निर्वहन नहीं करने एवं लापरवाही बरतने के कारण उन्हें लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के विभिन्न प्रावधानों के तहत यह शोकॉज नेाटिस जारी किया है। इनमें युगल किशोर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी बेमेतरा, साहेबदास…

जहां बलास्ट से हुई थी विधायक की मौत,वहां जमकर मतदान

जहां बलास्ट से हुई थी विधायक की मौत,वहां जमकर मतदान जगदलपुर। मतदान के दो दिन पहले ही नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले के श्यामगिरी में आइईडी ब्लास्ट किया था, जिसमें विधायक भीमा मंडावी समेत पांच जवानों की मौत हो गई थी। नक्सलियों का मकसद चुनाव रुकवाना था। बावजूद इसके मतदान केंद्र क्रमांक 220 श्यामगिरी में सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू हो गया था। दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा ब्लॉक मुख्यालय से करीब चार किलोमीटर दूर है श्यामगिरी मतदान केंद्र। यहां मतदान के आधे घंटे पहले से ही ग्रामीण दलों में…

एर्राबोर के नाम से खाते हैं खौफ,लेकिन मतदाता नहीं

एर्राबोर के नाम से खाते हैं खौफ,लेकिन मतदाता नहीं कोंटा। कोंटा विधानसभा के एर्राबोर वह जगह है जहां का नाम लेने से भी लोग खौफ खाते थे.एर्राबोर बस्तर डिवीजऩ का वह धुर नक्सल प्रभित क्षेत्र है जहां साल 2006 में नक्सली हमले में 25 लोगो मारे गये थे और लगभग 80 लोग घायल हुए थे. इसके अलावा 250 से जादा लोग लापता हो गये थे. यहां एक रिलीफ कैंप पर लगभग 800 नक्सलियों ने धावा बोलकर वारदात को अंजाम दिया था.यहां दोपहर तक काफी संख्या में मतदान हो चुके थे।

सिद्धू ने मजाकिया अंदाज में भाजपा पर कसा तंज

सिद्धू ने मजाकिया अंदाज में भाजपा पर कसा तंज रायपुर। कांग्रेस स्टार प्रचारक व पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू चुनावी सभा को संबोधित करने गुरूवार को रायपुर पहुंचे. सिद्धू ने मजाकिया अंदाज में भाजपा पर जमकर तंज कसा। सरायपाली, डोंगरगांव, मुंगेली और बिलाईगढ़ में आज उनकी सभा हैं। सिद्धू ने कहा कि मुझे किसी ने पूछा था भाजपा की सरकार गिरने वाली है तो मैंने कहा और कितनी गिरेगी. दूध को भट्टी पर रखो तो दूध का उबलना निश्चित है, जनता में आक्रोश आ जाए तो सरकार का उलटना…