प्रत्याशी बैज और कश्यप ने किया वोट जगदलपुर। बस्तर लोकसभा के लिए कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज सपरिवार चित्रकोट के नेगीरास पूलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया. उनके साथ पत्नी और मां लक्ष्मीबाई वोट डालने गईं थी. भाजपा प्रत्याशी बैदूराम कश्यप ने भी अपने मतदान केन्द्र में पहुंचकर वोट डाला।
साल: 2019
नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट
नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट नारायणपुर। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रहे मतदान के बीच भी नक्सली अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं। नक्सली चुनाव के मद्देनजर दहशत फैलाने की हर मुमकिन कोशिश में है. आज सुबह नारायणपुर में नक्सलियों ने एक आईईडी ब्लास्ट किया। हालांकि इस ब्लास्ट में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना नारायणपुर के फरसगांव और दंडवन के बीच हुई।
दूसरों में मतदान का उत्साह जगाने पहुंचे बुजुर्ग और दिव्यांग
दूसरों में मतदान का उत्साह जगाने पहुंचे बुजुर्ग और दिव्यांग दंतेवाड़ा। बस्तर में लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह है। सभी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ लगी हुई है। बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता भी इसमें पीछे नहीं हैं, वे भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। दंतेवाड़ा में मतदान केंद्र पर स्काउट गाइड बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं को व्हीलचेयर पर लेकर मतदान कराने पहुंच रहे हैं। बुजुर्ग मतदाता नए मतदाताओं को हौसलों को बुलंद करने के लिए घरों से निकलकर कर रहे हैं मतदान करने…
वोट तिहार मना रहे हैं बस्तरिया
वोट तिहार मना रहे हैं बस्तरिया जगदलपुर। लोकसभा के लिए आज हो रहे मतदान दिवस को बस्तरिया वोट तिहार यानी वोट देने वाला त्यौहारके रूप में मना रहे हैं। दहशत के साये में नक्सली भरपूर कोशिश कर रहे हैं मतदान प्रभावित हो। ऐसा नहीं भी हुआ तो लोग मतदान केंद्रों तक नहीं पहुंचें। लेकिन यहां नक्सलियों की सोच के बिल्कुल उल्टा हो रहा है। निर्वाचन आयोग ने भी दृढ़ता का परिचय देते हुए मतदान करा रहा है। इससे भी ज्यादा यहां के सीधे व सरल आदिवासी साहस का परिचय देते…
याचिका संशोधित कर पेश करने का आदेश
याचिका संशोधित कर पेश करने का आदेश बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में प्रभारी डीजीपी की नियुक्ति और उनके द्वारा जांच के लिए गठित की गई एसआईटी व ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर छजकां प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी और धरमजीत सिंह की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने याचिकाकर्ता को याचिका संशोधित कर पेश करने का आदेश दिया है. बुधवार को मामले में चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच में हुई सुनवाई में महाअधिवक्ता कनक तिवारी ने प्रभारी डीजीपी की नियुक्ति पर शासन की तरफ से जवाब पेश किया. उन्होंने कहा कि यूपीएससी से अनुमोदन…
प्रशिक्षण में अनुपस्थित 19 अधिकारियों को कारण बताओ सूचना जारी
प्रशिक्षण में अनुपस्थित 19 अधिकारियों को कारण बताओ सूचना जारी जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गनिर्देशन में कल मंगलवार 9 अपै्रल से मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है। प्रथम दिन प्रशिक्षण में अनुपस्थित मतदान दल के 19 अधिकारी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाये गये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ सूचना जारी किया है। सूचना पत्र मिलते ही लौटती डाक से जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि बिना सूचना…
कलेक्टर ने मतदान दल के प्रशिक्षण केन्द्र चांपा का निरीक्षण किया
कलेक्टर ने मतदान दल के प्रशिक्षण केन्द्र चांपा का निरीक्षण किया जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने आज चांपा के लायंस स्कूल में मतदान दलों के द्वितीय प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने प्र्रिशक्षणार्थियों से कहा कि मतदान दल के सभी सदस्य मतदान प्रक्रिया के सभी पहलुओं पर गंभीर रहें। ईव्हीएम मशीन का हेंण्ड्स आन प्रशिक्षण जरूर करें, जिससे मतदान दिवस के दिन पूरे आत्म विश्वास के साथ अपनी जिम्मेदारी पूरी कर सकें। उन्होंने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं को मिलने वाली सुविधाएं अवश्य मिले। इसके…
भीमा मंडावी हुए पंचतत्व में विलीन,काफी संख्या में पहुंचे लोग
भीमा मंडावी हुए पंचतत्व में विलीन,काफी संख्या में पहुंचे लोग दंतेवाड़ा। नक्सली हमले में शहीद हुए भाजपा विधायक भीमा मंडावी के पार्थिव शरीर का गृहग्राम गदापाल में अंतिम संस्कार किया गया। 10 वर्षीय पुत्र खिरेन्द्र मंडावी ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित हुए, जिन्होंने नम आंखों से अपने नेता को अंतिम विदाई दी। भीमा मंडावी के अंतिम संस्कार में प्रदेश भाजपा प्रभारी अनिल जैन,राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदानसिंह,पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक बृजमोहन अग्रवाल सहित…
मधुशाला पहुंचने से पहले ही पलट गई वाहन
मधुशाला पहुंचने से पहले ही पलट गई वाहन खरसिया। बुधवार सुबह शराब लेकर बिलासपुर से रायगढ़ की ओर जा रही माजदा गाड़ी ग्राम बोतल्दा के पास सड़क से नीचे उतर गई। जिससे कई शराब की पेटियां फूट गई। बाद में माजदा से शराब की पेटियों को ट्रैक्टर के माध्यम से दूसरी जगह ले जाया गया। शराब से भरी गाड़ी के इस तरह दुर्घटनाग्रस्त से वहां भीड़ लग गई और कुछ लोग शराब पाने में सफल हो गए।तड़के बिलासपुर से आ रही 407 माजदा- सीजी04,एलएलडब्ल्यू 2271 शराब से भरी गाड़ी रायगढ़…
मेटापाल मामले में हाईकोर्ट ने सुनवाई स्वीकारा
मेटापाल मामले में हाईकोर्ट ने सुनवाई स्वीकारा बिलासपुर। मेटापाल में सुरक्षा बलों की गोली से 13 वर्षीय बालक की दो साल पहले हुई मौत के मामले में खारिज याचिका को सुनवाई के लिए कोर्ट ने फिर से स्वीकार कर लिया है। बस्तर में तैनात सुरक्षा बलों पर आरोप लगा था कि बीजापुर जिले के गंगलूर थाना क्षेत्र के ग्राम मेटापाल से एक 13 वर्ष के बालक सोमारू पोट्टाम को 16 दिसंबर 2016 वे उठाकर ले गये थे, बाद में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। पीयूसीएल ने 23 दिसंबर…
