एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ द्वारा बाढ़ राहत एवं बचाव का मेगा मॉक ड्रिल रायपुर। हसदेव बांगो डेम कोरबा से अचानक पानी छोडने के कारण कलमा बैराज में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई जिसके कारण पहले से कुछ गांव वाले, जो वहां स्नान कर रहे थे। वे उस बाढ़ में फंस गए। उन्हें बचाने के लिए तत्काल गांव वालों के द्वारा प्रयास किया गया तथा इसकी सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी गई एवं पुलिस द्वारा एनडीआरएफ, एसडीआरएफ को सूचित किया। एनडीआरएफ तत्काल घटना स्थल पर पहुंची, बचाव कार्य प्रारंभ किया…
साल: 2019
हाथी दांत समेत 3 गिरफ्तार
हाथी दांत समेत 3 गिरफ्तार सूरजपुर। पुलिस ने हाथी दांत समेत 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ये तीनों इसे बेचने ग्राहक की तलाश में थे। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। रमकोला पुलिस के अनुसार कल शाम सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम बड़वार वन विभाग नर्सरी के पास पहुंची तो आरोपी भागने लगे। जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों ने अपना नाम सुषकुमार अगरिया, सभापति पण्डो, शिष कुमार यादव बताया। इनके पास से बोरे में 5 नग वन पशु हाथी दांत का जबड़ा…
सीएम के दौरे से पहले बारूदी विस्फोट,जवान घायल
सीएम के दौरे से पहले बारूदी विस्फोट,जवान घायल राजनांदगांव। चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं नक्सली। रविवार सुबह मानपुर के फड़की में सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया,बारूदी विस्फोट में एक जवान जख्मी हुआ है। घटना के बाद पूरे इलाके की घेरेबंदी जवानों ने कर दी। एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी इलाके की निगरानी कर रहे हैं। हादसे के बाद कुछ देर तक मुख्य मार्ग में आवाजाही बंद रही। जवानों ने वाहनों की जांच के बाद आगे रवाना किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल मानपुर आ रहे हैं।…
अंतागढ़ ऑडियो-वीडियो की वास्तविकता पर उठे सवाल
अंतागढ़ ऑडियो-वीडियो की वास्तविकता पर उठे सवाल रायपुर। अंतागढ़ टेपकांड में पुलिस को अभी तक ओरिजनल ऑडियो-वीडियो नहीं मिले हैं। अभी तक जो ऑडियो-वीडियो मिले हैं वह सही नहीं है। चंडीगढ़ फोरेंसिक लैब ने सभी ऑडियो-वीडियो की जांच की, पर रिपोर्ट नहीं दी। पुलिस का कहना है कि जब तक ओरिजनल ऑडियो-वीडियो उनके पास नहीं जाएगी, उन्हें उसकी रिपोर्ट नहीं मिलेगी। ऐसे में पुलिस फिर से मुख्य गवाह फिरोज सिद्दिकी पर दवाब बनाएगी और जरूरत पडऩे पर उसके घर तक दबिश देगी। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद…
पुलिस ने दर्जनभर नक्सलियों के खिलाफ केस दर्ज किया
पुलिस ने दर्जनभर नक्सलियों के खिलाफ केस दर्ज किया धमतरी। नक्सली हमले में.कोतवाली थाने में 12 नक्सलियों के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज किया गया है जिसमें आधा दर्जन महिला नक्सली भी शामिल है। इस हमले में 1 जवान शहीद हो गया था। जिन पर हत्या समेत अन्य तरह के मामले दर्ज किए गए हैं धमतरी कोतवाली थाने में नक्सलियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है जिसमें सत्यम, सीमा, मुईया, दीपक, जयलाल, गीता, रीना, सन्नी, प्रमिला, जोगेश्वरी अमिला, राजू समेत अन्य 20 नक्सली शामिल है जिनके खिलाफ धारा 302, 307,…
यूपी में बंधक रहे छत्तीसगढ़ के 62 मजदूरों को छुड़ाया गया
यूपी में बंधक रहे छत्तीसगढ़ के 62 मजदूरों को छुड़ाया गया बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के 62 मजदूरों को नया जीवनदान मिल गया। सभी मजदूरों को बंधक बनाकर रखा गया था। परिजनों की जिला प्रशासन से गुहार से बाद कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने इस पूरे मामले पर संज्ञान लिया और मजदूरों को छुड़ाने की पहल शुरू हुई। ये सभी शाहजहांपुर में ईट भ_ों में पिछले कई महीनों से बंधक बने हुए थे, उन्हें ईंट भ_ा मालिकों द्वारा घर भी आने नहीं दिया जा रहा था।यूपी के शाहजहांपुर से मजदूरों ने अपने परिजनों…
अमित जोगी ने भूपेश को लिखा पत्र
अमित जोगी ने भूपेश को लिखा पत्र रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है. अमित जोगी ने पत्र में रेप पीडि़तों से और किन्नरों के मामलों का पत्र में जिक्र किया है. उन्होंने रेप पीडि़तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का हवाला देते हुए सरकार से इस दिशा में गंभीरता से कदम उठाने कहा है. इसके लिए उन्होंने खरसिया में एक युवती के साथ गैंगरेप के एक मामले का जिक्र किया है.
सतीश जग्गी लोकसभा की सभी सीटों में करेंगे प्रचार
सतीश जग्गी लोकसभा की सभी सीटों में करेंगे प्रचार रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतीश जग्गी को आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों में भ्रमण कर पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संगठित करते हुए पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में सकारात्मक माहौल बनाकर जीत सुनिश्चित करने की बड़ी जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने उम्मीद जताई है कि सतीश जग्गी प्रदेश के समस्त लोकसभा क्षेत्रों का दौरा कर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जिला ब्लाक कांग्रेस कमेटी…
आयकर की विभागीय कार्यवाही पर सवाल क्यों-डा.रमन
आयकर की विभागीय कार्यवाही पर सवाल क्यों-डा.रमन रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने रविवार को यहां मीडिया के सवाल पर कहा कि देश के तीन राज्यों में आयकर विभाग की कार्यवाही विभागीय प्रक्रिया है। आयकर के छापे में मध्यप्रदेश के सीएम के करीबियों पर कार्यवाही हुई है। इस पर डॉ. रमन ने कहा कि आयकर विभाग ने अपनी पुख्ता सूचना पर विभागीय कार्यवाही की है। बड़ी मात्रा में धनराशि जब्त हुई यह आयकर विभाग का कार्य है। आयकर विभाग का छापा सामान्य प्रक्रिया है। अन्तागढ़ मामले में ऑडियो की…
पैसा डबल करने के नाम पर ठगी,आरोपी गिरफ्तार
पैसा डबल करने के नाम पर ठगी,आरोपी गिरफ्तार बलरामपुर। पैसा दुगुना करने का लालच देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। दोनो आरोपी रामानुजगंज में चिंटफंड कंपनी के माध्यम से गांव वालों से लाखों रुपए की ठगी कर चुके है। पुलिस ने इन्हें राजस्थान के धौलपुर से गिरफ्तार किया है। इनके पास से 15 हजार नगद और 25 लाख रुपए के बांड पेपर पुलिस ने जब्त किए है। बलरामपुर पुलिस अधीक्षक टीआर कोशिमा ने बताया कि दो भाई राजबीर कोटिया और राकेश कोटिया के अलावा तीसरा दुर्गेश…
