बैंक का असिस्टेंट मैनेजर ठगी का शिकार बिलासपुर। ऑनलाइन ठगी गिरोह ने इस बार बैंक के ही असिस्टेंट मैनेजर को अपना शिकार बना लिया। आरोपी ने असिस्टेंट मैनेजर के खाते से ऑनलाइन 61 हजार रुपए पार कर दिया। मामले की शिकायत पर सिरगिट्टी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। मंगला स्थित शुभम विहार से लगे टीचर्स कॉलोनी में रहने वाली रीना राजपूत ग्रामीण बैंक में सहायक मैनेजर हैं। उनकी पदस्थापना तिफरा स्थित शाखा में है। बताया जाता है कि 29 मार्च के दोपहर…
साल: 2019
कार की चपेट में आने से मासूम बच्ची की मौत
कार की चपेट में आने से मासूम बच्ची की मौत रायपुर। रेलवे स्टेशन परिसर में एक कार चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मासूम बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया। इससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी मां को चोट आई है। घटना के बाद कार चालक कार लेकर फरार हो गया। जीआरपी पुलिस ने मामले में कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। ग्राम कौआझर तुमगांव निवासी शिवकुमारी धु्रव अपनी एक साल की बच्ची सोनी धु्रव के साथ रायपुर…
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हेल्थ फॉर ऑल का संदेश
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हेल्थ फॉर ऑल का संदेश रायपुर। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर नारायणा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कंपनियों के हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियां भी उपस्थित रहीं। एनएचएमएमआई हॉस्पिटल के फैसलिटी डायरेक्टर विनीत सोनी ने बताया कि रविवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस था. इसके माध्यम से प्रतिवर्ष विश्व भर में अलग-अलग स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के बारे में लोगों को जागरुक किया जाता है। इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज है, जिसका मतलब…
15 को फिर छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे मोदी
15 को फिर छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे मोदी कोरबा। बालोद की सभा के बाद मोदी एक बार छत्तीसगढ़ में चुनावी सभा लेने के लिए 15 अप्रैल को आएंगे।पीएम के साथ मंच पर कोरबा, बिलासपुर,रायगढ़ व जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार भी मौजूद रहेंगे। पीएम के कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रीय कार्यालय से प्रदेश भाजपा कार्यालय को सूचना भेज दी गई है, जिसमें चुनावी सभा में भीड़ जुटाने आवश्यक तैयारी शुरू करने कहा गया है। सभा के दौरान कोरबा के अलावा बिलासपुर, रायगढ़ व जांजगीर लोकसभा सीट से भी बड़ी संख्या में…
बस्तर ग्रामीण अध्यक्ष भाजपा में शामिल
बस्तर ग्रामीण अध्यक्ष भाजपा में शामिल रायपुर। बस्तर कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष राजमन बैंजाम ने रविवार को कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। बताया यह भी जा रहा है कि बैंजाम ने अपने परिवार के 5 लोगों को भी भाजपा में प्रवेश दिलाया है।बैजाम ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मैने पार्टी के लिए पूरा जीवन लगा दिया, लेकिन आज तक कोई फायदा नहीं हुआ।
100 दिन की सरकार के पास न पैसे हैं न रोजगार – डॉ रमन
100 दिन की सरकार के पास न पैसे हैं न रोजगार – डॉ रमन जगदलपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के चलते देश ही नहीं प्रदेशों की सियासत में खलबली मची हुई है। राजनीतिक दलों के नेता लगातार अपने चुनावी क्षेत्रों का दौरा कर जनता को साधने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जोरों पर है। इसी खबर आ रही है कि पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने भूपेश सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया है। रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 100 दिनों में ही…
हिमालयन हाइट्स में चाकूबाजी, चार आरोपी गिरफ्तार
हिमालयन हाइट्स में चाकूबाजी, चार आरोपी गिरफ्तार रायपुर। देवपुरी इलाके में स्थित हिमालयन हाइट्स कॉलोनी में बीती रात 4 बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक ये बदमाश कॉलोनी में एक युवती की बर्थडे पार्टी मनाने आए थे और पटाखे फोड़ रहे थे। तभी कॉलोनी में रहने वाले निजी अस्पताल के मार्केटिंग हेड विवेक चंद्राकर ने अपनी पत्नी की तबियत खराब होने का हवाला देकर पटाखे फोड़ने से मना किया। इस पर उनकी आरोपियों से बहस…
मध्य प्रदेश CM कमलनाथ के OSD के घर समेत 50 ठिकानों पर IT का छापा, नौ करोड़ बरामद
मध्य प्रदेश CM कमलनाथ के OSD के घर समेत 50 ठिकानों पर IT का छापा, नौ करोड़ बरामद नई दिल्ली। आयकर विभाग ने कर चोरी के आरोप में रविवार सुबह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ से जुड़े लोगों के दिल्ली और मध्य प्रदेश स्थित 50 ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आयकर अधिकारियों ने इंदौर, भोपाल और दिल्ली (ग्रीन पार्क) में छापेमारी की। जिन लोगों पर छापेमारी की गई उनमें कमलनाथ के पूर्व विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) प्रवीण कक्कड़, पूर्व सलाहकार राजेंद्र मिगलानी और…
कांग्रेस चुनाव लड़ रही हैं मजबुर सरकार बनाने के लिए, हम चुनाव लड़ रहे हैं मजबूत सरकार बनाने के लिए : PM मोदी
कांग्रेस चुनाव लड़ रही हैं मजबुर सरकार बनाने के लिए, हम चुनाव लड़ रहे हैं मजबूत सरकार बनाने के लिए : PM मोदी रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दावा किया कि कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है इसलिए नामदार (राहुल गांधी) सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के हथौद गांव में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के घोषणा पत्र को ‘‘ढकोसला पत्र’’ बताया और कहा कि सीमा पर लड़ रहे जवानों की कांग्रेस को परवाह नहीं है। उन्होंने…
रमन आज व कल बस्तर दौरे पर
रमन आज व कल बस्तर दौरे पर रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह 7 और 8 अप्रैल को बस्तर के विभिन्न स्थानों पर प्रवास करेंगे। 7 अप्रैल को 11 बजे स्वामीविवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से विशेष विमान द्वारा डॉ. सिंह जगदलपुर प्रस्थान करेंगे। 11.40 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट से निकलकर जिला भाजपा कार्यालय 11.50 बजे पहुंचेंगे। 12.30 बजे भाजपा जिला कार्यालय जगलपुर से सड़क मार्ग द्वारा किलेपाल वि.ख. बस्तानार जिला बस्तर के लिए प्रस्थान करेंगे। किलेपाल वि.खं. बस्तानार जिला बस्तर 1 बजे पहुंचकर आम सभा को संबोधित…
