मतदान के प्रति जागरूक करने मैत्री क्रिकेट मैच 7 को मुंगेली। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के अंतर्गत लोकसभा निर्वाचन 2019 में शत प्रतिशत मतदान हेतु जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री लोकेश चंद्राकर ने मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने एवं शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रचार-प्रसार करने मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया है। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत 7…
साल: 2019
निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण हेतु सामग्रियों का दर निर्धारित
निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण हेतु सामग्रियों का दर निर्धारित मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन 2019 के परिप्रेक्ष्य में निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण हेतु निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों तथा राजनीतिक दलों द्वारा प्रचार-प्रसार के दौरान विभिन्न प्रयोजनों पर किये जाने वाले व्यय के आंकलन हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देशानुसार उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश नशीने ने कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक ली तथा चर्चा उपरांत सहमति पर सामग्रियों का दर निर्धारित किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भोजन थाली सादा 60…
नेताम ने बघेल को दी चुनौती,मोदी ने कभी नहीं कहा खाते में आएंगे 15लाख
नेताम ने बघेल को दी चुनौती,मोदी ने कभी नहीं कहा खाते में आएंगे 15लाख रायपुर। भाजपा अनुसूचित जाति-जनजाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम ने मुख्यमंत्री भूूपेश बघेल के आरोप का जवाब देते हुए कहा है कि भाजपा या मोदी सरकार की ओर से हर एक खाते में 15-15 लाख देने की घोषणा कहीं किसी मंच से नहीं की गई है। यह सब सिर्फ कपोल-कल्पित बातें हंै। यदि ऐसा कहने का सबूत बघेल देते हैं तो वे एक करोड़ रूपए देंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल के पास इस तरह का कोई सबूत…
पुनीत के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर
पुनीत के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर रायपुर। पुलिस ने डीकेएस में 50 करोड़ के घोटाला मामले में डॉ. पुनीत गुप्ता के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। विदेश भागने की आशंका को देखते हुए डॉ. गुप्ता के खिलाफ यह सर्कुलर जारी किया गया है। पुलिस की टीम दोपहर डीकेएस अस्पताल पहुंची और वहां लॉकर को खोला, लेकिन वहां मामले से जुड़ा कोई कागजात नहीं मिल पाया। डीकेएस अस्पताल के पूर्व अधीक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह के दामाद डॉ. गुप्ता के कार्यकाल में अस्पताल में प्लेसमेंट भर्ती, दवा-उपकरण खरीदी व निर्माण…
मोदी से भूपेश ने पूछे सवाल,छत्तीसगढ़ आगमन पर मांगा जवाब
मोदी से भूपेश ने पूछे सवाल,छत्तीसगढ़ आगमन पर मांगा जवाब रायपुर। लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में अब सियासत गरमाने लगा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कई सवाल पूछे हैं। उन्होंने श्री मोदी के शनिवार को प्रदेश दौरे पर जवाब पाने की उम्मीद जताई है। चुनाव प्रचार के लिए ओडिशा जाने से पहले राजीव भवन में मुख्यमंत्री मीडिया से रूबरू हुए। श्री बघेल ने पूछा कि छत्तीसगढ़ की ही धरती से आपने देश से वादा किया था कि आप प्रधानमंत्री बने तो विदेशों में रखा कालाधन…
नोटिस का जवाब देने मनरेगा आयुक्त ने मांगा समय
नोटिस का जवाब देने मनरेगा आयुक्त ने मांगा समय रायपुर। मनरेगा आयुक्त भीमसिंह को जारी नोटिस का चुनाव आयोग को अभी तक जवाब नहीं मिला है। संभवत: एक-दो दिनों में जवाब आ जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जवाब नहीं आने की स्थिति में दोबारा नोटिस भी जारी हो सकता है। मनरेगा में नियुक्ति के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासी की अनिवार्यता खत्म करने के मामले में चुनाव आयोग ने मनरेगा आयुक्त भीमसिंह को नोटिस जारी किया है। आयुक्त ने अपने स्तर पर मनरेगा भर्ती नियम में संशोधन…
चुनाव हारे हैं, हिम्मत नहीं-डॉ. रमन
चुनाव हारे हैं, हिम्मत नहीं-डॉ. रमन कवर्धा। पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह पंडरिया विकासखंड के मोहगांव में भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय के पक्ष में प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 15 साल की भाजपा सरकार ने अनेको विकास कार्य किए हैं, जिसके कारण आज यहां के किसान सशक्त हैं,चुनाव हारे हैं अभी हिम्मत नही हारे हैं भाजपा के कार्यकताओ के सामने कोई टिक नही पाएगा. अभी नई सरकार को 100 दिन हो गए हैं भूपेश सरकार के पास कोई भी विकास की बात…
कलेक्टर ने की रिटर्निंग आफिसर और सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त
कलेक्टर ने की रिटर्निंग आफिसर और सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत मुड़पार (चु) में सरपंच पद का निर्वाचन हेतु समय-सारणी घोषित कर दी गई है। घोषित समय सारणी के अनुसार मतदान के लिए 15 मई की तिथि निर्धारित की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज बनसोड़ ने ग्राम पंचायत मुड़पार (चु) में सरपंच पद के निर्वाचन के लिए रिटर्निंग आफिसर पंचायत और सहायक रिटर्निंग अधिकारी पंचायत नियुक्त किया है। इनमें तहसीलदार पामगढ़ रिटर्निंग आफिसर…
मतदान दलों का द्वितीय रेण्डमाइजेशन
मतदान दलों का द्वितीय रेण्डमाइजेशन जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ एवं जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक श्री विरेन्द्र भूषण की उपस्थिति में आज मतदान दल के सदस्यों का द्वितीय रेण्डमाइजेशन किया गया। भारत निर्वाचन आयोग के ऑनलाईन साफ्टवेयर के माध्यम से रेण्डमाइजेशन की प्रक्रिया जिला कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। एनआईसी के डीआईओ श्री अमित अग्रवाल और असिस्टेंट प्रोग्रामर श्री प्रकाश थवाईत ने रेण्डमाइजेशन प्रक्रिया संपन्न कराई। रेण्डमाईजेशन की प्रक्रिया को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। तृतीय रेण्डमाईजेशन में मतदान केन्द्रवार…
माईक्रो आब्जर्वर को दिया प्रशिक्षण
माईक्रो आब्जर्वर को दिया प्रशिक्षण जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गनिर्देशन में आज जिला पंचायत कार्यालय के परिसर स्थित लाईवलीहुड कालेज के सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त माईक्रोआब्जर्वर का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर श्री ए के धृतलहरे उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के सुव्यवस्थित आयोजन में माईक्रो आब्जर्वर की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। मतदान दिवस के लिए मतदान केन्द्रों की तैयारी एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करवाने में माईक्रो आब्जर्वर की रिपोर्ट महत्वपूर्ण…
