मतदान के लिए प्रेरित करता 100 फीट ऊंचाई पर उड़ता गुब्बारा जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गनिर्देशन में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता और मतदाता साक्षरता के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। स्वीप प्रभारी एवं चांपा एसडीएम श्री राहुल देव ने बताया कि मतदान का प्रतिशत बढ़ाने एवं हर वर्ग के लोगों को मतदान में सहभागी बनानेे के लिए नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जिला मुख्यालय जांजगीर के हृदय स्थल कचहरी चैक में मतदाता…
साल: 2019
पोषण अभियान एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
पोषण अभियान एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ के कुशल मार्गदर्शन में लोकतंत्र की मजबूती के लिए पोषण अभियान एवं मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में कल 6 अपै्रल को शाम 4.30 बजे से सिटी क्लब जांजगीर (मुख्य डाकघर के बगल) से ज्योति कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह कलश यात्रा शासकीय बहुउदे्शीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर तक जाएगी। कलश यात्रा का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया…
मोदी का छत्तीसगढ दौरा, भूपेश ने दागे 20 सवाल
मोदी का छत्तीसगढ दौरा, भूपेश ने दागे 20 सवाल रायपुर। पीएम मोदी के शनिवार को प्रस्तावित बालोद दौरे के ठीक पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम मोदी से बीस सवाल पूछे हैं, और उम्मीद जताई है कि पीएम मोदी जब आएँगे तो इन सवालों के जवाब देंगे। दरअसल मोदी के नेतृत्व वाले भाजपा गठबंधन सरकार से पूछे गए बीस सवाल में अधिकांश उन वादों पर ही हैं जो कि चुनाव के दौरान या कि नोटबंदी जैसी कार्यवाही या जीएसटी जैसी प्रावधान लागू किए जाते समय कहे गए थे।…
भिलाई स्टील प्लांट में विस्फोट, 9 कर्मचारी घायल
भिलाई स्टील प्लांट में विस्फोट, 9 कर्मचारी घायल रायपुर। भिलाई स्टील प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप 1 के फर्नेस में शुक्रवार लगभग 11.30 से 12 बजे के बीच विस्फोट होने से 9 कर्मचारी घायल हो गए हैं। वहीं घायलों में भिलाई स्टील प्लांट के 8 रेगुलर कर्मचारी और एक पीआरडब्ल्यू का ठेका श्रमिक शामिल है। विस्फोट की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग बीएसपी पहुंचने लगे थे। फिलहाल विस्फोट की वजह सामने नहीं आ पाई है। वहीं घायल कर्मचारियों को सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी…
बस दुर्घटनाग्रस्त,कोई हताहत नहीं
बस दुर्घटनाग्रस्त,कोई हताहत नहीं रायपुर। रायपुर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद दुबे के केन्द्रीय कार्यालय के सामने शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस क्रमांक सीजी 04 ई 1595 राजधानी रायपुर से राजिम-गरियाबंद के लिए निकली थी कि बस के पहिए के नट बोल्ट अचानक ढीला होने के चलते बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना जबरजस्त होने के चलते बस डिवाइडर को तोड़ते हुए सड़क के दूसरी ओर लटक गई। बस में सवार यात्रियों में से कुछ घायल भी हुए हैं। बस का चालक माखन लाख देवांगन व बस संचालक…
सट्टा-पट्टी लिखते तीन गिरफ्तार
सट्टा-पट्टी लिखते तीन गिरफ्तार रायपुर। सट्टा-पट्टी लिखते पाये जाने पर पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से सट्टा पट्टी व नगदी 16 हजार 4 सौ रुपये जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार खमतराई थाना क्षेत्र अंतगर्त लोधीपारा निवासी राजु बैद्य आयु 35 वर्ष पिता स्व.सूर्यकांत बैद्य को शिवानंद नगर झंडा चौक के पास सट्टा-पट्टी व नगदी 15 हजार रुपये के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसी तरह गुढिय़ारी थाना क्षेत्र में महोवाबाजार राजीव नगर आमानाका निवासी मोनू मिश्रा 19 वर्ष पिता…
14 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
14 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार रायपुर। आजाद चौक थाना क्षेत्र में 12 जुआरियों को व तेलीबांधा से 2 जुआरियों को पुलिस ने अलग -अलग जगहों पर जुआ खेलते पाये जाने पर छापामारकर ताश की 52 पत्ती व नगदी 5 हजार 7 सौ 80 रुपये के साथ 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आजाद चौक थाना क्षेत्र पुलिस ने जुआ खेलते बसदेवापारा में विजय सिंह ठाकुर आयु 54 वर्ष निवासी खपरा भट्टी व अन्य दो जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी 1 हजार 4 सौ 50 रुपये…
शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध, मामला दर्ज
शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध, मामला दर्ज रायपुर। नाबालिग को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया व गर्भ ठहर जाने पर शादी से इंकार कर देने के मामले की तेलीबांधा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार पाटन जिला दुर्ग निवासी पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि नाबालिग बेटी 17 वर्ष को शादी का प्रलोभन देकर 1 जनवरी 2018 से 25 मार्च 2019 तक ग्राम जोरा तेलीबांधा में विक्की यादव निवासी जोरा रायपुर ने शारीरिक संबंध बनाया व गर्भ ठहर जाने पर शादी…
जंगल में लगी आग, बुझाने में छूटा पसीना
जंगल में लगी आग, बुझाने में छूटा पसीना महासमुंद। देवपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत कोसमसरा परिसर कक्ष क्रमांक-298 के बीहड़ जंगल में आग लग गई है। उक्त क्षेत्र देवपुर परिक्षेत्र से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, लेकिन वन अमला द्वारा इसे बुझाने का कोई प्रयास नहीं किया। क्योंकि जंगल में लगी आग धीरे-धीरे बढ़कर सड़क के करीब आ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्ष क्रमांक 298, 293 कुल क्षेत्रफल 382.401 हेक्टेयर के दायरे में विकसित है। यह मिश्रित प्रजाति के जंगल के रूप में जाना जाता है।…
जोगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी
जोगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी कोरिया। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस(जे) को एक और झटका लगा है। कोरिया जिलाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव ने आज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बताया रहा है लखनलाल पार्टी के लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने से नाराज थे जिसकी वजह से उन्होंने अपने समर्थकों के साथ पार्टी छोड़ दी। मनेनद्रगढ़ विधानसभा से जनता कांग्रेस के लिए चुनाव लड़ चुके है। अजीत जोगी के फैसले पर नाराजगी जताते हुए लखन श्रीवास्तव ने कहा कि देश के निर्णायक चुनाव में करेंगे योग्य उम्मीदवार का चयन।
